Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मंडल आयुक्त ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 4 August 2022
Prayagraj News :मंडल आयुक्त ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत जी द्वारा आज तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया जिसके दौरान उन्होंने चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं अन्य संबंधित डॉक्टरों को चिकित्सालय के बेहतर प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों की सुविधा हेतु चिकित्सालय की नियमित साफ-सफाई तीनों वालियों में कराने, सभी शौचालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई व्यवस्था हेतु चेक लिस्ट लगाने तथा उसका निरीक्षण एवं विवरण वार्ड इंचार्ज द्वारा समय-समय पर अंकित किया जाए के निर्देश दिए।IMG 20220804 WA0052

इसके अतिरिक्त आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात क्लीनिंग एवं गार्डिंग के कर्मचारियों की उपस्थिति की रिपोर्ट चिकित्सालय प्रबंधक द्वारा लेने तथा सभी विभाग जहां उपकरण स्थापित हैं उनके बेहतर प्रबंधन हेतु ब्रेकडाउन रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने सभी वार्डों में भोजन का मीनू चार्ट लगाने तथा पैथोलॉजी फी काउंटर को और सुव्यवस्थित करने को भी कहा है।IMG 20220804 WA0053

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने शुल्क काउंटर के सामने पैथोलॉजिकल परीक्षण हेतु लगाए गए बोर्ड पर अंकित जांचों में से कौन सी जांच हो रही है तथा कौन सी जांच नहीं हो रही है उसका कारण समेत विवरण उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए वहां एक एक काउंटर बढ़ाने को कहा है।Prayagraj News :मंडल आयुक्त ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

रक्त कोष विभाग में ब्लड रजिस्टर एवं अन्य रजिस्टरों में एंट्री पूर्ण नहीं पाए जाने पर उन्हें तत्काल पूर्ण करने के निर्देश देते हुए जिन मरीजों की ब्लड जांच में हैपेटाइटिस बी एवं एचआईवी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसकी सूचना उन मरीजों को तत्काल फोन करके देने के निर्देश दिए जिससे कि संबंधित मरीज अपना इलाज ससमय करा लें।

मंडलायुक्त ने ब्लड बैंक कॉम्पोनेंट की मास्टर रिकॉर्ड लिस्ट में से लोगों को रेंडम कॉल करके यह भी क्रॉस चेक किया कि वह ब्लड डोनेट करने आए भी थे या नहीं तथा उनके रक्त जांच में यदि कोई बीमारी पाई गई है तो उसके बारे में उनको अवगत कराया गया है या नहीं। इसके अतिरिक्त रक्त कोष विभाग में रक्त की उपलब्धता का डिस्प्ले बोर्ड अपडेट ना पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा ब्लड बैंक इंचर्ज को चेतावनी देते हुए डिस्प्ले बोर्ड को आम जनता की सहायता के दृष्टिगत प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने चिकित्सालय में नियुक्त आयुष्मान मित्र से आयुष्यमान भारत योजना के अंतर्गत पिछले एक माह में कितनी भर्ती हुई है उसकी जानकारी भी ली। भर्ती के आंकड़े कम पाए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया तथा इस दिशा में और बेहतर कार्य करने को कहा।Prayagraj News :मंडल आयुक्त ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

इसी क्रम में उन्होंने पीकू वर्ल्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती बच्चों के अभिभावकों से बात की तथा सभी से प्रोटोकॉल का अनुपालन करने की अपील की। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में हो रही ओपीडी का निरीक्षण करते हुए उस बिल्डिंग में लगी हुई मशीनों के क्रियान्वयन संबंधित जानकारी भी ली तथा अल्ट्रासाउंड मशीन में पिछले एक माह में कितनी बार तकनीकी दिक्कत से डाउन टाइम हुआ है उसका भी चार्ट बनाने के निर्देश दिए।

Post navigation

Previous: Etawah News: तुलसीदास की जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन 
Next: Etawah News: माइनर की पुलिया टूटी बनी राहगीरों के लिए आफत-ए-जान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.