Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :नया सवेरा योजनांतरगत एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 2 August 2022
Prayagraj News :नया सवेरा योजनांतरगत एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

सहायक श्रमायुक्त ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मंगलवार नया सवेरा योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभावषाली व्यक्तियों एवं स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी डिग्री काॅलेज, सहसों के सभागार में उप श्रमायुक्त, प्रयागराज क्षेत्र, प्रयागराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।

Prayagraj News :नया सवेरा योजनांतरगत एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजनसर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप श्रमायुक्त, प्रयागराज क्षेत्र, प्रयागराज, सी0बी0डब्ल्यू0ई0 से श्री अजय सिंह, यूनीसेफ से श्री शैलेष सिंह एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती अराधना शंखधर को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। प्रषिक्षण का मुख्य उद्देश्य चयनित प्रभावशाली व्यक्ति की क्षमता वृद्धि कर उनको प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण के प्रारंभ में श्री शिवम त्रिपाठी, तकनीकी रिसोर्स पर्सन, नया सवेरा ने प्रशिक्षण के प्रारंभ में सभी का स्वागत करते हुए, बच्चे की परिभाषा चर्चा करते हुए बाल अधिकारों जैसे जीवन जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, संरक्षण का अधिकार, सहभागिता का अधिकार पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं बाल संरक्षण की ग्राम व ब्लाॅक स्तर की समितियों व उनके कार्य के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने नया सवेरा योजना के बारे में बताया कि हाॅटस्पाॅट में बाल श्रमिकों का चिन्हांकन व उनके पुर्नवासन, स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठकें और उनके कार्यों के बारे में बताया गया।
श्री राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त, प्रयागराज क्षेत्र ने बाल श्रम जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई तथा उन्होंने कहा कि बाल श्रम करवाना कानूनी अपराध है, जिसमें सजा का भी प्राविधान है, उन्होंने बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिशेध एवं विनियमन), अधिनियम, 2016के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उनके द्वारा जानकारी दी गई कि उ0प्र0 भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाएं यथा शिषु हितलाभ, पुत्री विवाह अनुदान योजना, मृत्यु अन्त्येश्टि योजना, संत रविदास सहायता योजना एवं श्रम विभाग में पंजीयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा भारत सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान को भी सफल बनाने का आवाहन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उप श्रम आयुक्त महोदय के निर्देषानुसार गोल्डेन कार्ड बनाने की कैंप का भी आयोजन किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज वितरण करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाये जाने का आवाह्न किया गया। बच्चों की सुरक्षा हम सब की प्राथमिकता है, इस पर भी जोर दिया गया।

Prayagraj News :नया सवेरा योजनांतरगत एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजनसी0बी0डब्लयू0ई0 से श्री अजय सिंह ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्री सर्वेश पांडेय, प्रोग्राम मैनेजर, राश्ट्रीय बाल श्रम परियोजना द्वारा बच्चों के संबंध में जानकारी दी गई जिससे कोई भी बच्चा बाल श्रम की तरफ ना जाकर शिक्षा प्राप्त करता रहे। यूनिसेफ के मंडलीय कंसलटेंट श्री शैलेष सिंह द्वारा बाल सेवा योजना, कोविड व सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रषिक्षण में ब्लाॅक बहादुरपुर एवं हंडिया के 25 ग्राम पंचायतों के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रषिक्षण में श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती अराधना शंखधर, प्रोग्राम मैनेजर राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना श्री सर्वेष पाण्डेय, वरिश्ठ स्वयं सेवक मधु तिवारी, चंद्रमणि मिश्रा, स्वयं सेवक श्री हर्षित त्रिपाठी, एक्शन एड टीम से रवि कुमार सहित 80 प्रतिभागी उपस्थित रहे। उप श्रमायुक्त महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar news निर्वाचक सूची में आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण कार्य प्रारंभ मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के
Next: मेरठ न्यूज: बैंक/एटीएम व आसपास चैकिंग अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.