Agra News: विद्युत चोरी कर रहे पांच ग्रामीणों पर विद्युत विभाग ने दर्ज कराया मुकद्दमा

Agra News: विद्युत चोरी कर रहे पांच ग्रामीणों पर विद्युत विभाग ने दर्ज कराया मुकद्दमा
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: सरकार के राजस्व वसूली और विद्युत चोरी रोकने के आदेश के बाद विद्युत विभाग द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को विभागीय अधिकारियों द्वारा पांच लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकद्दमा दर्ज कराया। विद्युत विभाग की कार्यवाही से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

Agra News: विद्युत चोरी कर रहे पांच ग्रामीणों पर विद्युत विभाग ने दर्ज कराया मुकद्दमा
प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जरार फीडर से पोषित गावँ पुरा नरहोली में उपखण्ड अधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देशन में अवर अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें चैकिंग टीम द्वारा दो लोगों को अवैध कटिया डालकर विद्युत का उपयोग करते तथा तीन लोगों को मीटर बाईपास कर विद्युत चोरी करते पाया गया। पांचों उपभोक्ताओं के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 135 में विद्युत थाना कमलानगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
उपखण्ड अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि एम ओ यू के चार विन्दुओं की प्राप्ति होने तक विद्युत चैकिंग अभियान चलता रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से मीटर से ही विद्युत का उपयोग करने और समय पर बिल जमा करने की अपील की है। ताकि उपभोक्ताओं को एफआईआर की समस्या का सामना न करना पड़े।

Agra News: विद्युत चोरी कर रहे पांच ग्रामीणों पर विद्युत विभाग ने दर्ज कराया मुकद्दमाचैकिंग टीम में अवर अभियंता नीरज कुमार, जितेंद्र, महावीर, अरविंद आदि शामिल रहे।

Trending News