Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news दोस्त दोस्त ना रहा ,प्यार प्यार ना रहा, ऐ जिंदगी तेरा ऐतबार ना रहा 

जनवाद टाइम्स 31 July 2022
Share News
       

 संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा में प्रेम प्रसंंग मामले में एक दोस्त ने अपने खास दोस्त की हत्‍या करने का प्रयास किया।बगहा थाना के पवारिया टोला निवासी अब्दुल जब्बार का पुत्र नबीउल्लाह (27) और पटखौली थाना क्षेत्र के गोयती निवासी शिवनाथ चौधरी का पुत्र उमेश कुमार (24) की दोस्ती बहुत पुरानी है। दोनों दोस्तो के बीच शनिवार की देर रात्रि एक लड़की को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर उमेश कुमार नबीउल्लाह को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच डाला। घायल युवक नबीउल्लाह ने बताया कि दोनों बाइक से आ रहे थे पीछे उसका दोस्त उमेश कुमार बैठा था। सोझी घाट के पास नरवल — बरवल सरेह में सुनसान रास्ता आया पीछे से बाल पकड़कर गला रेत दिया। इस दरमियान घायल युवक ने अपने आप को उमेश से बचाने का प्रयास करने लगा। जिसमें उमेश का हाथ कट गया। इस मामले में डॉ विजय कुमार ने बताया कि धारदार हथियार से वार किया गया है। युवक का गला भी काट गया है। जिसे नाजुक स्थिति में बेतिया के लिए रेफर कर दिया गया है।

बेल्डिंग का कारोबार करते है दोनो

दोनों बाहर में रहकर एक साथ बिल्डिंग का काम किया करते थे। कुछ दिन पहले दोनों को बगहा के एक कंपनी चाणक्या कंट्रक्शन में वेल्डिंग का काम करने लगे। चाणक्या कंट्रक्शन के द्वारा सोझी घाट पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी काम में दोनों एक साथ लग गए।

गला कटने के बाद 2 किलोमीटर दौड़ कर पहुंचा

मामला लड़की से जुड़ा हुआ है, हालांकि लड़की कहां की रहने वाली है और कौन है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। इस संदर्भ में घायल युवक युवक ने बताया कि लड़की को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी। वही चर्चा जोरों पर है कि एक लड़की से दोनों युवकों का अफेयर चल रहा था। जिसे लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। इस दरमियान उमेश ने नबीउल्लाह का गला काट दिया। इसी क्रम में नबीउल्लाह ने उमेश का हाथ काट दिया। हैरानी करने वाली बात यह है कि गला कटने के बाद भी 3 किलोमीटर पैदल चलकर नबीउल्लाह अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक ने इलाज कर गले का ऑपरेशन किया। वही उमेश के हाथों पर काटने का गहरा जख्म बन गया है। यह भी दौड़ते हुए 3 किलोमीटर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गया। जहां से इलाज करने के बाद इसे घर भेज दिया गया। पटखौली थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने बताया कि मामले में आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ किया जा रहा है, वही घायल नबीउल्लाह की स्थिति नाजुक है। जानकारी कौन सा उसे बेतिया से भी रेफर कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: Bihar news संयुक्त किसान मोर्चा का बेतिया में सड़क जाम सफल रहा
Next: Agra News: विद्युत चोरी कर रहे पांच ग्रामीणों पर विद्युत विभाग ने दर्ज कराया मुकद्दमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.