Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य@2047 कार्यक्रम के अन्तर्गत मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग काॅलेज के बहुद्देशीय हाॅल में बिजली महोत्सव का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 31 July 2022
Prayagraj News :अग्निपथ योजना के अन्तर्गत प्रयागराज सहित 13 जनपदों के लिए 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में सेना भर्ती रैली का किया जायेगा आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

आजादी के अमृत महोत्सव के भाग के रूप में – भारत की आजादी के 75 वर्षों का उत्सव मनाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से विद्युत मंत्रालय ने उ0प्र0 के प्रयागराज जिले में मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग काॅलेज काॅलेज के बहुद्देशीय हाॅल मंे दिनांक 30.07.2022 को बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया।

Prayagraj News :उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य@2047 कार्यक्रम के अन्तर्गत मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग काॅलेज के बहुद्देशीय हाॅल में बिजली महोत्सव का किया गया आयोजनसमारोह का आरम्भ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वागत उद्बोधन में श्री आनन्द पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय, प्रयागराज ने बिजली क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन किया और भारत सरकार एवं राज्य सरकार के परस्पर सहयोग से भविष्य में बिजली क्षेत्र में आने वाले बदलाओं पर प्रकाश डाला।
बिजली महोत्सव का आयोजन राज्य और केंद्र सरकारों के बीच एक संयुक्त मंच के रूप में किया गया, जिसमें बिजली के क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर किया गया। 169 गीगावाट उत्पादन क्षमता जोड़ी गई, हमारे देश को बिजली की कमी वाले देश से अधिशेष बिजली वाले देश में बदलना। 1.6 लाख सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ी गईं, पूरे देश को एक ही फ्रिक्वेंसी के ग्रिड से जोड़ा गया- दुनिया में सबसे बड़े एकीकृत ग्रिड वाले देश के रूप में उभरा। 2018 में 100 प्रतिशत गांवों के विद्युतीकरण (18,374) और 100 प्रतिशत घरों के विद्युतीकरण (2.86 करोड़) की उपलब्धि अर्जित की। प्रणाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2.02 लाख करोड़ रुपये का परिव्यय – ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति 2015 में 12 घंटे से बढ़कर वर्तमान में 22.5 घंटे हो गई है। सबसे तेजी से बढ़ने वाली नवीकरणीय क्षमता – 2014 में 76 गीगावाट से दोगुनी होकर अब 160 गीगावाट हो गई है 2021 में 40 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता की उपलब्धि-जो वैश्विक स्तर पर चैथे स्थान पर है।
बिजली महोत्सव सम्पूयर्ण देश में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य् पावर@2047 के तत्वा धान में मनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी हो और बिजली क्षेत्र के विकास को वृहद पैमाने पर नागरिकों तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल जी रहीं तथा सौरावं के मा0 विधायक श्रीमती गीता शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप मेें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहें। मुख्य अतिथि महोदया ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की बिजली से सम्बन्धित योजनाओं से जनसामान्य को हो रहे लाभ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी तथा उन्होने यह भी बताया कि बिजली क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षाे में अभूतपूर्व सुधार देखा गया है।

Prayagraj News :उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य@2047 कार्यक्रम के अन्तर्गत मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग काॅलेज के बहुद्देशीय हाॅल में बिजली महोत्सव का किया गया आयोजन
आगंतुकों और मेहमानों के साथ जुडने के लिए विभिन्न् सांस्कृकतिक कार्यक्रमों, नुक्कबड नाटक और बिजली के क्षेत्र पर लघु फिल्मोंए की स्क्री निंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘‘सुनहरे कल की ओर’’ विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं महारास नृत्य का मंचन किया गया। आयोजन में लाभार्थियों को गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन श्री राजीव कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता महोदय के धन्यवाद् ज्ञापन से हुआ जिसमें उन्होने बिजली क्षेत्र की उपलब्धियों हेतु बिजली विभाग के प्रयासों की सराहना की एवं सरकार की बिजली क्षेत्र में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। अधीक्षण अभियन्ता महोदय ने सभी अतिथियों एवं अन्य आगन्तुकों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिये धन्यवाद् एवं आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :गंगा की निर्मलता में योगदान देने को तैयार है 50 गंगादूतों की टोली
Next: Bihar news पुलिस अधीक्षक ने किया अभियोजन कार्यों की समीक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.