Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

आगरा में लगातार चेन स्नेचिंग की वारदातों को देखते हुए आगरा पुलिस करा अभियान शुरू

जनवाद टाइम्स 30 July 2022
आगरा में लगातार चेन स्नेचिंग की वारदातों को देखते हुए आगरा पुलिस करा अभियान शुरू, हर चौराहे पर हर गाड़ी की हो रही जांच
Share News
       

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

आगरा में 1 माह के अंदर चेन स्नेचिंग की आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें सामने आने के बाद अब पुलिस सुबह तड़के से सड़क पर चेकिंग अभियान चला रही है।सीओ इंस्पेक्टर से लेकर सभी दरोगा 6 बजे से सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी के अनुसार रोजाना रूटीन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

आगरा में लगातार चेन स्नेचिंग की वारदातों को देखते हुए आगरा पुलिस करा अभियान शुरू, हर चौराहे पर हर गाड़ी की हो रही जांच

शनिवार सुबह जब लोग अपने जरूरी कौन से बाहर निकले तो हर चौराहे पर पुलिस को चेकिंग करता देख भौचक्के रह गए। सुबह के सन्नाटे में बिना हेलमेट और डीएल लिए गाड़ी लेकर सड़कों पर निकले लोगों को पुलिस के सवाल और चालान का सामना करना पड़ा।पुलिस ने कार भी रुकवा कर चेक की ,पहले लोगों को लगा कि शहर में कहीं कोई बड़ी वारदात हो गयी है। बाद में रूटीन चेकिंग की जानकारी होने के बाद सबने राहत की सांस ली।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान अपने स्टॉफ को भी नहीं छोड़ा, और उनकी भी गाड़ियां भी चेक की।
जुलाई माह में एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में 3 और शाहगंज थाना क्षेत्र में 3 चेन स्नेचिंग के मामले सामने आए। कई जगहों पर लोगों ने शिकायत भी नहीं की। शहर में अपराध बढ़ता देख पुलिस की किरकिरी होना शुरू हो गयी। इसके बाद आला अधिकारियों ने ऐसी वारदात रोकने के लिए प्लान बनाया है।
प्रभाकर चौधरी के आदेश पर अब सुबह स्कूल खुलने के समय और दस बजे ऑफिस के समय पुलिस पूरे शहर में सघन चेकिंग करेगी। अधिकारियों का कहना है की इस समय आपराधिक वारदात का सबसे ज्यादा खतरा होता है। जनता को सुरक्षा की अनुभूति होगी और अपराधियों में पुलिस का डर नजर आएगा।

Post navigation

Previous: Agra News : झूला पै झूलें रानी राधिका जी.मनभावन, सावन –  का मनाया तीज उत्सव
Next: Bihar news भाकपा माले ने खाद की कालाबाजारी के विरोध में किया प्रदर्शन व रोड जाम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.