Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news गंडक नदी में लापता हुए दो सहोदर भाई को खोज निकालने में जिला प्रशासन हुआ फेल

जनवाद टाइम्स 26 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

योगापट्टी प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर पंचायत के मंगलपुर घाट पर गांव के दो सहोदर भाई बकरी चराने के क्रम में गंडक नदी में गिरकर लापता हो गए। जिनका लगभग 24 घंटों के बाद भी खबर लिखें जाने तक कोई अता पता नहीं चल सका था।

घटनास्थल के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलपुर गांव के पासपत मुखिया के चार पुत्र हैं जिसमें दुसरा पुत्र प्रेम मुखिया और तीसरा पुत्र रामशरण कुमार जिनकी उम्र लगभग 10 व 11 वर्ष है बकरी चराने मंगलपुर गंडक नदी घाट पर गए। परन्तु कुछ ही देर के बाद दोनों गंडक नदी में फिसल कर नदी में लापता हो गए थे। हालांकि घटना के एक घंटे के पश्चात श्रीनगर थाना पुलिस पहुंची और गोताखोर को सूचना देकर बुलाने की बात कहकर चली गई। परन्तु घटना के 24 घंटे के बाद भी खबर लिखें जाने तक कोई गोताखोर टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। जिसके कारण कोई भी सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। हालांकि ग्रामीण तैराकों ने कोशिश किया परन्तु बढ़ते जल स्तर और तेज धार ने उन्हें असफल बना दिया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सदर बेतिया और अंचलाधिकारी योगापट्टी से खोजवाने का आग्रह भी किया। जिसपर अंचलाधिकारी द्वारा गाड़ी और गोताखोर टीम के द्वारा ईंधन की मांग की जाने लगी। और मांग नहीं पूरी होने पर लेट भी करते रहें। जिससे प्रशासन का अमानवीय चेहरा सामने आया। जिस परिवार का दो दो चिराग बुझने की संभावना थी उनके साथ भी किसी की करूणा नहीं दिखना जिला प्रशासन पर सवालिया निशान है। हालांकि जनप्रतिनिधि के सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने संज्ञान भी लिया। तत्पश्चात देर संध्या टीम घाट पर पहुंच गई और खोज शुरू कर दी।

वहीं इस घटना के पश्चात प्रशासनिक सहयोग लेट होने व उदासीनता से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। साथ ही प्रशासन के उदासीन रवैया से परिवार बच्चों के साथ अनहोनी को सोच कर रोना धोना लगा रखा है। बच्चों की मां हर घंटे रोते हुए बेहोश हो जा रही है। लापता बच्चों के पिता पासपत मुखिया काश्मीर में मजदूरी करते हैं जो कि सूचना मिलते ही बेतिया के लिए निकल पड़े हैं।

Post navigation

Previous: Bihar news कारगिल विजय दिवस पर सेवानिवृत सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जन सुराज के आरके मिश्रा भी हुए शामिल
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी एवं मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शाषी परिषद की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.