अम्बेडकर नगर न्यूज छोटे छोटे मासूम बच्चों ने दिखाई भगवान भोलेनाथ में अपनी आस्था हर हर महादेव 

Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर -जिले के नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत गनपत पुर में पवित्र सावन के शुभ अवसर पर निकला कावरिया का जत्था। छोटे छोटे मासूम बच्चों ने दिखाई भगवान भोलेनाथ में अपनी आस्था। हर हर महादेव के जय घोस से गूंजा पूरा क्षेत्र। आपको बता दें कि पिछले दो वर्षों से कोविड -19 के वजह से सभी कावरिया नहीं निकले थे रोड पर। अबकी बार ये फिर देखा गया कि सभी कावरिया संघ भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए निकले। प्रशासन द्वारा डीजे पर रोक लगाए जाने से कावरिया संघ में आक्रोश दिखाई दिया पूछे जाने पर सीओ आलापुर जगदीश लाल टम्टा ने बताया कि कोई भी कावरिया संघ डीजे लेकर नहीं जाएंगे। ऊपर से आदेश है डीजे पर रोक लगाई गई है । ग्राम पंचायत गनपत पुर से कावरिया संघ निकला प्राचीन रामबाग नदी। वहां से सभी कावरिया संघ छोटे छोटे बच्चों ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ उठाया कावरिया। फिर वहां प्राण प्रतिष्ठित मंदिर भगवान शिव पर चढ़ाया जलाभिषेक प्रांतिक मंदिर ग्राम पंचायत गनपत पुर में स्थित जलाभिषेक के बाद शाम के समय भव्य रूप से हुए भंडारे का आयोजन भंडारे में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।

You may have missed