Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news प्रधान सचिव, उर्जा विभाग-सह-प्रभारी सचिव, पश्चिम चम्पारण द्वारा किया गया जलापूर्ति एवं अन्य विकासात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 20 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

संजीव हंस, प्रधान सचिव, उर्जा विभाग, बिहार-सह-प्रभारी सचिव, पश्चिम चम्पारण द्वारा आज जिले में जलापूर्ति तथा अन्य विकासात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में प्रधान सचिव, उर्जा विभाग, बिहार-सह-प्रभारी सचिव मझौलिया प्रखंड के जौकटिया पंचायत पहुंचे, जहां उप स्वास्थ्य केन्द्र, नईडीह, उच्च माध्यमिक विद्यालय, जौकटिया, जलापूर्ति आदि का निरीक्षण किये। साथ ही वार्ड नंबर-19 अवस्थित महादलित बस्ती में भ्रमण कर विकासात्मक कार्यों का जायजा लिये तथा ग्रामीणों से बातचीत किये। निरीक्षण के क्रम में सड़क की स्थिति सही नहीं पायी गयी। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को सड़कों को तुरंत ठीक कराने हेतु निदेशित किया गया।

उपस्वास्थ्य केन्द्र, नईडीह के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर, एएनएम सहित अन्य कर्मी उपस्थित पाये गये। एएनएम द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु लाभुकों को प्रिकॉशन डोज दिया जा रहा था। एएनएम द्वारा बताया गया कि आज 14 बच्चों को नियमित टीकाकरण से लाभान्वित किया गया है। ग्रामीणों द्वारा प्रधान सचिव महोदय से कहा गया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर विकली आते हैं, जिससे मरीजों को कभी-कभार परेशानी झेलनी पड़ती है। यहां पर प्रत्येक दिन डॉक्टर की उपस्थिति रहे, इसके लिए व्यवस्था की जाय।

प्रधान सचिव ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, जौकटिया के निरीक्षण के क्रम में उपस्थित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीणों से विद्यालय के पठन-पाठन आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि प्रत्येक दिन विद्यालय में शत-प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति रहनी चाहिए तथा शिक्षक बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। साथ ही सरकार द्वारा दी जानी वाली विभिन्न सुविधाएं छात्र-छात्राओं को ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। पृच्छा के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि विद्यालय उत्क्रमित हो गया है परंतु भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण नहीं हो सका है। प्रधान सचिव महोदय द्वारा विद्यालय में वर्ग कक्ष निर्माण हेतु भूमि की व्यवस्था करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

जौकटिया पंचायत के वार्ड नंबर-19 अवस्थित महादलित बस्ती में भ्रमण के दौरान प्रधान सचिव महोदय द्वारा हर घर नल का जल योजना का गहनता से निरीक्षण किया गया। यहां जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू पायी गयी। जलापूर्ति योजना का रख-रखाव करने वालों से प्रधान सचिव ने कहा कि नल-जल योजना के टंकी का पानी ओवर फ्लो होकर नीचे नहीं गिरे, इस हेतु कारगर व्यवस्था की जाय। महादलित बस्ती के ग्रामीणों ने प्रधान सचिव महोदय से कहा कि यहां पर पांच हजार लीटर वाला अतिरिक्त पानी टंकी की आवश्यकता है। प्रधान सचिव महोदय द्वारा अविलंब पानी टंकी की क्षमता बढ़ाने का निदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार जी द्वारा एरिगेशन के डेडिकेटेड फीडर से लगातार 16 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति (प्रातः 05.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक) करने हेतु निदेशित किया गया है ताकि कृषकों को सिंचाई हेतु परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने जिले के सभी विद्युत कार्यपालक अभियंताओं को अविलंब इस हेतु कारगर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, अनिल राय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, सुजीत बरनवाल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, मनीष शाक्या आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news जन-जन को जल संचयन को लेकर करें जागरूक एवं प्रेरित : संजय कुमार जैन
Next: पेट्रोल की परेशानी को खत्म करने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल लॉन्च किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.