Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: बुजुर्ग दम्पति हत्या व लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा

जनवाद टाइम्स 8 July 2022
IMG_20220709_090651
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: पिनाहट के मोहल्ला मार में दो जुलाई की रात अज्ञात बदमाशों ने तेल मिल मालिक सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता की हत्या कर घर से नकदी व जेबरात की लूट की थी। तीन जुलाई को दोनों के शव घर में मिलने के बाद वारदात की जानकारी हुई। वारदात के खुलासे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने को एसओजी, क्रिमिनल इंटेलीजेंस, सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की तीन टीमो को लगाया गया था।

 

 

IMG 20220709 090651

 

पुलिस ने गुरुवार रात को घटना में शामिल पिनाहट के नया बास निवासी गोलू उर्फ शिशुपाल परिहार व विपिन उर्फ शाका मदनपुर निवासी महेंद्र परिहार, मनसुखपुरा के बडापुरा निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी मनसुखपुरा के बडापुरा निवासी मंगल अभी फरार है। पुलिस के अनुसार पहले भी गोलू और विपिन ने दीपावली पर व्यवसाई के घर की रेकी कर लूट की योजना बनायी थी लेकिन घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे। दो जुलाई को दोनों ने फोन करके महेंद्र को बुलाया और माेहल्ला मार में बुजुर्ग दंपती के घर में अकेले होने की जानकारी देकर उसे वारदात में शामिल कर लिया। महेंद्र ने मंगल सिंह को बुलाया और मंगल सिंह ने शेरा को बुला लिया। महेंद्र, मंगला, विपिन और गोलू पैदल मोहल्ला मार में गए वहाँ व्यवसायी के घर की दीवार से चढ़कर घर की छत पर पहुंचे और घर में घूमकर देखा लेकिन कोई कीमती चीज नहीं दिखी तो उन्होंने इनवर्टर और बैटरी उठा ली। सीढ़ियों के रास्ते से सभी नीचे आए और बैटरी इनवर्टर को नीचे छोड़कर मुख्य द्वार से बाहर निकले। बाहर से कुंडी लगाकर चले गए। शेरा कुछ दूरी पर खड़ा था। यह बात सभी ने शेरा को बताई तो शेरा नहीं माना। वह अपने साथ चारों को लेकर फिर से व्यवसायी के घर पहुंच गया। पांचों बदमाश मुख्य गेट से अंदर घुसे। घर में सो रहे सुरेश चंद्र गुप्ता का मुंह दबा दिया। सिर में वसूली से प्रहार किया और गले से तौलिया कस दी। इससे उनकी मौत हो गई। कृष्णा गुप्ता की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। शेरा ने बताया कि व्यवसाई के घर में केवल 1.51 लाख रुपये, एक मंगलसूत्र का पेंडल, दाे अंगूठी, एक जोड़ी कान की वाली, एक चेन, चार सोने के सिक्के और कुछ चांदी के सिक्के मिले थे।

Agra News: बुजुर्ग दम्पति हत्या व लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासापुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से 97 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के गहने बरामद किये हैं। फरार बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।

Post navigation

Previous: Agra News: पहली पत्नी के होते रचा रहा दूसरी शादी,महिला ने पुलिस से लगाई दूसरी शादी रुकवाने की गुहार
Next: Agra News: खाकी के रौब में दरोगा ने दिखाई दबंगई, पुलिसकर्मी पुत्र और पिता को जमकर पीटा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.