Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जनवाद टाइम्स 8 July 2022
IMG-20220708-WA0019
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागों से सम्बंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

IMG 20220708 WA0019
आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आवास योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराये जाने में कोई भी शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह शिकायत संज्ञान में आयी है कि कुछ लोगो को पहले पात्र दिखाकर उनको आवास योजना से लाभान्वित किया गया, परंतु जांच में उन्हें अपात्र पाये जाने पर उनसे वसूली की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है, जिन्होंने आवास योजनाओं में अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाया है।

IMG 20220708 WA0018
हर घर जल योजना की समीक्षा करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली, जिसपर सम्बंधित अधिकारी के द्वारा बताया गया कि 837 ग्रामों में पानी की टंकी बनायी जानी है, जिसमें से 263 टंकियों के डीपीआर तैयार हो गया है, जिसपर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर घर को नल से जोड़ने का कार्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने योजना को तीव्र गति के साथ पूरा कराये जाने के लिए कहा है, जिससे की हर अमीर, गरीब, दलित, पिछड़े सभी को योजना से जोड़कर उनके घरों तक नल के द्वारा साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जा सके।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पीएमजीएमवाई) फेज-3 के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने ‘‘फुल डेफ्थ रिक्लेमेशन’’ पर आधारित सड़कों के निर्माण के बारे में जानकारी ली। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों द्वारा मा0 उपमुख्यमंत्री जी को बताया गया कि एफडीआर तकनीक से 25 सड़क स्वीकृत किए गए है, जिनमें 2 सड़कों पर कार्य प्रगति पर है, शेष कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों से एफडीआर तकनीक के बारे में भी जानकारी ली, जिसपर अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि इस तकनीकि में पूर्व में बनी सड़क को डिस्मेंटल कर सीमेंट तथा केमिकल डालकर अत्याधुनिक मशीनों का प्रयोग करते हुए बिना किसी नयी गिट्टी का प्रयोग करें ही सड़कों की चैड़ाई बढ़ा दी जाती है। इस तकनीक से बने सड़कों की लाइफ लगभग 10 वर्ष होती है साथ अन्य सड़कों के निर्माण की अपेक्षा लागत भी 20 प्रतिशत कम आती है। इस तकनीक का प्रयोग करके हनुमानगंज से फूलपुर तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने एफडीआर तकनीकि की प्रशंसा की।

IMG 20220708 WA0020
अमृत सरोवर योजना के तहत ग्रामों में तालाब खोदाई कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 उपमुख्मयंत्री जी ने कहा कि हर ब्लाक में एक माॅडल तालाब का निर्माण करें। उन्होंने तालाब के निर्माण को पर्यटन की दृष्टि से कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने तालाब के आस-पास फलदार वृक्ष लगाये जाने के साथ ही पीपल, बरगद, जामुन, नीम सहित अन्य वृक्षों को भी लगाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों से अमृत सरोवर के तहत कराये जा रहे तालाब के निर्माण कार्य की मानीटरिंग करने के लिए भी कहा है। एनआरएलएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने जनपद कों स्वयं सहायता समूहों के गठन में अग्रणी बनाना है। उन्होंने इसके लिए तीव्र गति से समूहों का गठन करने के लिए कहा है, जिससे की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस समूह के माध्यम से जोड़कर उनकों स्वावलम्बी बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूहों की आमदनी को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने का कार्य करें। विशेष अभियान चलाकर समूह का गठन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पैसे की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। मनरेगा के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 उमुख्यमंत्री जी ने मनरेगा के अन्तर्गत संचालित योजनाओं से सम्बंधित सभी कार्यों का हर ब्लाकों में बोर्ड लगाकर दर्शायें जाने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लाकों में कराये जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए। गुणवत्ता सम्बंधी शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
इस अवसर पर मा0 सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्या, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, एमएलसी श्री सुरेन्द्र चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मंडलायुक्त ने प्रयागराज विकास खंड चाका स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बगबना में आयोजित पौधारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया
Next: Prayagraj News :आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को लेकर आयोजित की गयी माॅक एक्सरसाइज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.