Prayagraj News मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपलक्ष में तहसील सदर का निरीक्षण कर जन शिकायतों की सुनवाई की

Prayagraj News मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपलक्ष में तहसील सदर का निरीक्षण कर जन शिकायतों की सुनवाई की
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 

मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने पुलिस महा निरीक्षक डॉ राकेश सिंह के साथ संपूर्ण समाधान दिवस के उपलक्ष में तहसील सदर का निरीक्षण कर जन शिकायतों की सुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त कई शिकायती पत्रों को स्वयं देखते हुए मंडलायुक्त ने सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 123 जन शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।IMG 20220703 WA0004

इस अवसर पर मंडलायुक्त ने तहसील में बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया तथा साफ सफाई की समुचित व्यवस्था ना पाए जाने पर एसडीएम सदर को तत्काल कार्यवाही करते हुए महिलाओं एवं पुरुष हेतु अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था करने एवं सभी जगह समुचित सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पास में बने सुलभ शौचालय में भी समुचित साफ़ सफाई ना पाए जाने पर वहां के इंचार्ज को भी फटकार लगाई। साथ ही आम जनमानस हेतु तहसील में पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।Prayagraj News मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपलक्ष में तहसील सदर का निरीक्षण कर जन शिकायतों की सुनवाई की

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री मदन कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, श्री दिनेश सिंह समेत अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Trending News