Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

जनवाद टाइम्स 3 July 2022
Prayagraj News : जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को मेजा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा तथा जमीन पैमाइश, तलाबों पर अतिक्रमण सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग से सम्बंधित प्रकरण सुनवाई के लिए आयें।

IMG 20220703 WA0002 जिलाधिकारी ने शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ तो किया ही जाये साथ ही साथ शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करायें जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने महिला उत्पीड़न से सम्बंधित प्रकरणाों को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी मेजा को जांचकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है तथा भूमिधरी जमीन को दबंगों द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम मेजा एवं सीओ मेजा को मौके पर जाकर समाधान/निस्तारण करने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News : जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 382 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें राजस्व की 216, पुलिस विभाग की 59 तथा अन्य विभागों की 107 शिकायतें थी, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा है कि प्रत्येक दशा में शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लिया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, उप जिलाधिकारी श्री विनोद पाण्डेय सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: Bihar news बेतिया में दिनदहाड़े सरेआम ग्रामीण बैंक में लूट
Next: Bihar news नोट डबलिंग, नकली सिक्का एवं जाली नोट का कारोबारी सरगना सहित गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.