Bihar news बेतिया में दिनदहाड़े सरेआम ग्रामीण बैंक में लूट

Bihar news बेतिया में दिनदहाड़े सरेआम ग्रामीण बैंक में लूट
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के बरवत पसरैन, बस स्टैंड शाखा बैंक के खुलने के महज कुछ घंटो के पश्चात समय लगभग 11:45 मिनट पर चार नकाबपोश लूटेरों ने बैंक की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस लूट में नगद 3 लाख 76 हजार और दो मोबाइल को लूट कर लूटेरे पूरब दिशा हरिवाटिका चौक की तरफ मोटरसाइकिल से भाग पड़े।

IMG 20220702 WA0025

घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक ईशान सिंह ने बताया कि बैंक में अचानक चार अपराधी मास्क और हेलमेट पहने घूसे और सबको गन प्वाइंट पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही बैंक कर्मियों की और ग्राहकों की 6 मोबाइलें भी अपने कब्जे में कर लिया। जिसके पश्चात कैश काउंटर और कैश लाॅकर खुलवाकर कुल लगभग 3 लाख 76 हजार रूपया को लूट लिया। इस बीच एक बैंक कर्मी और ग्राहक से हाथापाई भी किया गया।

वहीं कैश काउंटर पर महिला बैंक कर्मी शशि प्रभा मिश्रा के केबिन को भी गन प्वाइंट पर खुलवा कर उनके पास भी रखा कुल नगद की राशि को लूट लिया ।

हालांकि यह सारा घटना सुबह बैंक खुलने के कुछ घंटों में होने से पुलिस के चाक चौबंद व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। जब सरकारी बैंक की सुरक्षा नहीं हो पा रही तो आम जनता के साथ लूट की घटना पर रोक कैसे संभव हो सकता है? लूट के घटना इतनी तेजी में हुई कि इतने भीड़भाड़ वाले इस सड़क मार्ग पर भी लूटेरे बेखौफ मोटरसाइकिल से भाग निकले और लूटी 6 मोबाइलों में से 4 मोबाइल सड़क पर ही फेंक गए।Bihar news बेतिया में दिनदहाड़े सरेआम ग्रामीण बैंक में लूट

पुलिस को सूचना मिलते ही बैंक पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की जांच और अग्रेतर कार्यवाही में जूट गई है। वहीं पुलिस दावा कर रही है कि वो जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Trending News