संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन की पहुंच तक सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे हैं बावजूद इसके सरकार के नुमाइंदे स्वास्थ्य कर्मी सरकार के आदेशों को धता बताते हुए अस्पतालों से दूरी बनाए हुए हैं। गुरुवार को एसीएमओ वीरेंद्र भारती ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में औचक निरीक्षण किया।
औचक निरीक्षण में डॉक्टरों सहित स्टाफ की पोल खुल गई।गुरुवार दोपहर सबसे पहले एसीएमओ बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्हें निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ एच एन सिंह स्टाफ नर्स गिरिजा शर्मा, गणेश शंकर पांडे गैर हाजिर मिले। इसके बाद वे बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुँचे। यहां भी उन्हें छह स्वास्थ्यकर्मी डॉ योगिता, डॉ गंगवीर आर्य, डॉ मनीष कुमार, सीएचओ योगिता, शंभू दयाल, आशुतोष कुमार और गौरव अग्रवाल अनुपस्थिति मिले। एसीएमओ ने निरीक्षण में गैर हाजिर मिले सभी नौ स्वास्थ्यकर्मियों के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

बता दें कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को जन जन तक पहुंचाने के लिए सरकार व स्वास्थ्य मंत्री काफी प्रयास कर रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के जगह जगह निरीक्षण करने और सख्त आदेशो के बाद भी स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार में परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है।