संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले भदावर महाविद्यालय व विद्यामंदिर के संस्थापक प्राचार्य अक्षर पुरुष बनबारी लाल तिवारी को उनके 97 वे जन्म दिन पर कालेज के शिक्षकों द्वारा याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी । मुख्य कार्यक्रम भदावर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। भदावर क्षेत्र में शिक्षा के मामले में उनके अविस्मरणीय योगदान के चलते महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। जिस पर जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं । शुक्रवार को भदावर कालेज के प्रांगण में ही शताब्दी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य सुकेश यादव और सत्य देव पचोरी के संयुक्त निर्देशन में आगामी 2025 में विशेष कराने की बात कही गयी । कार्यक्रम का शुभारंभ डा. सुकेश यादव ने अक्षर पुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया ।

इसके बाद भदावर विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य अभिलाख शर्मा ने माला पहनाकर पुष्पांजलि दी । अक्षर पुरुष के पुत्र शंकर देव तिवारी ने पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अक्षर पुरुष के जीवन के संस्मरण सुनाए ।कार्य क्रम के बाद जयंती शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर संयोजक प्रमुख डा. सुकेश यादव ने समीक्षा की जिसमें अक्षर पुरुष के पुत्र शंकर देव तिवारी ने बताया कि उन्हें लेकर एक डॉक्युमेंट्री बनाने को लेकर प्रयास अंतिम चरण में है । वहीं ग्रंथमाला को लेकर भी कमर कस ली गई है।
इसके लिए पी के मिश्र और उपदेश,निर्देश, संतोष,प्रशांत, विनीत अंकित मुकुल व अर्चित को भी जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में सुकेश यादव, महेन्द्र कुमार निगम, निर्भय सिंह,प्रहलाद चतुर्वेदी, अभिलाष शर्मा, चंद्र शेखर गुप्ता, उमंद्र भदौरिया, मलखान सिंह राठौर, सुरेश राजपूत, आकाश कुमार, उपेंद्र भदौरिया ,श्री दत्त शर्मा , शरण दोनेरिया के आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।