संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने राजगुरू चौक के समीप इंडिया-1 कम्पनी एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैंकिंग कारोबार में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्राइवेट सेक्टर की कम्पनियां ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधाएं देकर आकर्षण का केंद्र बनने में कामयाब हो रहीं हैं। अब एटीएम केवल रूपये निकालने का ही साधन नहीं है। डिजिटल ट्रांसफर और रुपये जमा करने की भी सुविधा एटीएम प्वाईंट्स पर मिलती है। उन्होंने कहा कि एटीएम रुपए की जमा निकासी में ग्राहकों के समय के साथ बैकों की भीड़ व कतार से बचाती है। उन्होंने कहा कि प्रायः हर शहर बाजार से लेकर हरेक मुख्य चौक चौराहों पर भी एटीएम की सुविधा उपलब्ध है। यात्रा के समय में भी प्लास्टिक मनी सुरक्षित होती है।