Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news आर्म्स के साथ अपराध की योजना बनाते तीन गिरफ्तार तो चोरी की बाइक खरीद बिक्री करते दो अन्य भी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 25 June 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जहां अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को एक देसी पिस्टल के साथ धर दबोचा है वहीं चोरी की मोटरसाइकिल खरीद बिक्री करते हुए दो अन्य बाइक चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की बस स्टैंड के पीछे पोखरा के पास तीन अपराधकर्मी संदिग्ध अवस्था में इकट्ठा होकर किसी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक ने नगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारकर मझौलिया थाना के बैठनिया निवासी रौशन कुमार पांडे 28 वर्ष पिता प्रभु पांडे एवं अंकित पांडे 20 वर्ष पिता अमलेश पांडे तथा श्रीनगर थाना के पुजहाँ पटजिरवा निवासी आदर्श कुमार मिश्र 21 वर्ष पिता विजय मिश्रा को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल 3 जिंदा कारतूस 3 मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

वहीं टीम द्वारा नगर के बसवरिया इमली चौक स्थित छापामारी कर चोरी की मोटरसाइकिल खरीद बिक्री करते हुए दो बाइक चोरों को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा पुलिस उनके पास दो मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार बाइक चोरों में बसवरिया वार्ड नंबर 30 निवासी दीपू कुमार 33 वर्ष पिता स्वर्गीय लहवर साह एवं बसवरिया वार्ड नंबर 28 निवासी सत्येंद्र कुमार 26 वर्ष पिता शंकर पटेल शामिल हैं। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में प्रशिक्षु डीएसपी सद्दाम हुसैन, अपर थानाध्यक्ष मुमताज आलम, दरोगा अनिरुद्ध पंडित, प्रशिक्षु दरोगा नरेश कुमार, जमादार पंकज कुमार एवं रविंद्र कुमार आदि शामिल थे

Post navigation

Previous: Bihar news शहर के सैकड़ों बीपीएल परिवारों दिलाया उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन: गरिमा
Next: Prayagraj News :जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर जन समस्याओं को सुना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.