Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के संदर्भ में भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक संपन्न

IMG-20220619-WA0009
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिक से अग्निपथ योजना के लाभ के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए कहा
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में रविवार को संगम सभागार में भूतपूर्व सैनिको के साथ बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20220619 WA0010

बैठक में जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिको से अग्निपथ योजना के लाभ के बारे में युवाओ को जागरूक करने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओ के हित के लिए ही बनायी गयी है। योजना के बारे में युवाओ को जागरूक करना आवश्यक है। जिससे वे योजना के लाभ के बारे में अच्छी तरह से समक्ष सके तथा योजना का लाभ उठा सकें। बैठक में भूतपूर्व सैनिको ने जिलाधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि भूतपूर्व सैनिक सभी प्रकार से सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के संदर्भ में भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक संपन्नकहा कि सम्पूर्ण प्रयागराज क्षेत्र में जहाॅ-जहाॅ सैनिक परिवार है, शासन एवं प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए शान्ति बनाये रखने में अपना पूर्व सहयोग प्रदान करेगे तथा युवाओ को जगह-जगह जाकर समझाने का प्रयास भी करेगे, तथा इस योजना के लाभ के बारे में युवाओ को बताएगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरी, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गौरव श्रीवास्तव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री भारतेन्द्र सिंह कवंर, भूतपूर्व सैनिक सुबेदार श्री श्याम सुन्दर सिंह पटेल सहित काफी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहें।

Trending News