Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए प्रस्तावों की समीक्षा हेतु मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2022
Prayagraj News : महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए प्रस्तावों की समीक्षा हेतु मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए प्रस्तावों की समीक्षा हेतु मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में कार्यालय स्थित गांधी सभागार में आज भी बैठक आयोजित की गई जिसमें कई विभागों के प्रस्तावों को मंडल आयुक्त द्वारा अनुमोदन मिल गया।सर्वप्रथम जनपद को यातायात समस्याओं से निजात दिलाने तथा उसे डीकन्जेस्ट कराने हेतु प्रस्तावित मेट्रो रूट्स के चारों छोरों पर बस अड्डे विकसित करने तथा इनके रूट्स को रिंग रोड से जोड़ने का सुझाव दिया गया जिसपर मंडलायुक्त ने अपनी मुहर लगाते हुए इस कार्य के दृष्टिगत एक फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भविष्य में बनाए जाने वाले इन बस अड्डों तक जनपद वासियों को पहुंचने में कोई कठिनाई न हो इसके दृष्टिगत सिटी बस सर्विस का विस्तार करने एवं उसके माध्यम से सभी रूट्स कवर करने का भी सुझाव दिया है।

Prayagraj News : महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए प्रस्तावों की समीक्षा हेतु मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

इसी क्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा दिए गए प्रस्तावों में से टीबी सप्रू अस्पताल में ब्लड बैंक अपग्रेडेशन करने, रैन बसेरा एवं दिव्यांगों हेतु शौचालय बनाने, आधुनिक किचन विकसित करने तथा लेप्रोस्कोपी एवं आंखों के इलाज हेतु अस्पताल को और आधुनिक बनाने वाले प्रस्तावों को भी मंडलायुक्त के स्तर से हरी झंडी मिल गई है। साथ ही डफरिन अस्पताल में भी रैन बसेरा बनाने के प्रस्ताव को अनुमोदन मिल गया है।

जनपद के अस्पतालों में सीवेज एवं बायोमडिकल वेस्ट के ट्रीटमेंट हेतु उनका अपना एसटीपी अभी कहीं भी नहीं है, अतः विभिन्न अस्पतालों में इसे विकसित करने के सुझाव पर भी विस्तार से चर्चा की गई। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के ओपीडी तथा प्रतीक्षालय विस्तार, रोगी किचन के जीर्णोद्धार तथा उच्चीकरण के कार्यों को कराने हेतु भी विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है जिन्हें अब शासन से अनुमोदन हेतु अग्रसारित किया जाएगा।

Prayagraj News : महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए प्रस्तावों की समीक्षा हेतु मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

कुंभ मेले में आने वाली भीड़ के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने हेतु 132 के0वी0 विद्युत उपकेंद्र जीआईसी करेली से 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेंद्र ओल्ड खुसरो बाग, न्यू खुसरू बाग, कल्याणी देवी एवं करेलाबाग तक आवश्यकता अनुसार पक्का ट्रंच बनाकर 33के0वी0 की विद्युत केबल लाइन का कार्य जिससे रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ हो सकेगी को भी हरी झंडी मिल गई है।

Prayagraj News : महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए प्रस्तावों की समीक्षा हेतु मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बैठक में जनपद की हेरीटेज बिल्डिंग्स के जीर्णोद्धार एवं विभिन्न स्थानों पर फसाद लाइटिंग डेवलप करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई जिसके दृष्टिगत मंडलायुक्त ने एक कार्य योजना बनाकर किन-किन स्थानों/हेरीटेज बिल्डिंग्स को इसमें सम्मिलित किया जा सकता है उसका चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 विधायक फाफामऊ ने कौड़िहार ब्लाक परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ
Next: Bihar news विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन एवं बाइक बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक ने की आत्म हत्या

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.