Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news परंपरागत खेती से वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़े कृषक : पंकज चौधरी

जनवाद टाइम्स 14 June 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री, भारत सरकार द्वारा आज दिनांक 14.06.2022 को कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में किसान सम्मान निधि योजना एवं जलवायु अनुकूल कृषि से सम्बंधित कृषकों से संवाद किया गया।

संवाद के क्रम में नौतन प्रखंड के किसान राघव शरण प्रसाद द्वारा शिमला मिर्च की खेती की चर्चा की गई एवं इनके द्वारा बताया गया कि किसान सम्मान निधि योजना से खेती में बीज, खाद एवं दवा इत्यादि के क्रय में बहुत मदद प्राप्त हुआ है। मंत्री द्वारा ड्रेगेन फ़ूड एवं स्ट्रोबेरी इत्यादि की खेती करने का सुझाव दिया गया जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो एवं परम्परागत खेती से वैज्ञानिक खेती की ओर किसान बढ़े।

मंत्री द्वारा किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने माधोपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को किसान हित में अनुसंधान करने की सलाह दी।

इसी क्रम में माननीय मंत्री द्वारा महोदीपुर पंचायत के चैलाभार गाँव में मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विकास में मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, दुग्ध संग्रह केंद्र आदि योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने तथा सरोवर निर्माण के दौरान आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का अविलंब निराकरण कराया जाय तथा इच्छुक किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाय।

तदुपरांत माननीय मंत्री द्वारा जिले के प्रवेश द्वार अमवा मन अवस्थित वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स का जायजा लिया गया। यहाँ उन्होंने मोटर बोट का आनंद उठाया तथा प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां गोवा जैसा नजारा और आनंद मिल रहा है। आने वाले समय में निसंदेह यह विख्यात और लोकप्रिय पर्यटक स्थल होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स को विकसित करने का कार्य अत्यंत ही सराहनीय है।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद, सतीश चन्द्र दुबे, विधायक, चनपटिया, उमाकांत सिंह, विधायक महराजगंज, उत्तरप्रदेश, जयमंगल कन्नौजिया सहित प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक-सह प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर एवं नरकटियागंज, वैज्ञानिक एवं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news-राजापाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के अश्लील हरकत कारनामा से लोगों में काफी आक्रोश—अजय मालाकार
Next: Prayagraj News :मा0 विधायक फाफामऊ ने कौड़िहार ब्लाक परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.