Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news-नवादा जिला के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रंगदारी की दो घटनाएँ को पुलिस ने किया खुलासा 

जनवाद टाइम्स 13 June 2022
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

नवादा से/भारी मात्रा में हथियार के साथ 82 राउंड जिंदा कारतूस बरामद , 7 चढ़े अपराधी चढ़े पुलिस हत्थे
नवादा जिले के गोविन्दपुर थानान्तर्गत रंगदारी की दो घटनाएँ को पुलिस ने पर्दाफाश किया है.
हथियार से लैस अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेखोपुर निवासी रामबालक प्रसाद, पिता स्व० गणपति महतो अपने बगीचा की देखरेख कर रहे थे. अपराधियों ने हथियार के बल पर लाईसेंसी राईफल एवं 05 लाख रूपये रंगदारी मांग की थी.इस घटना के बाद पीड़ित रामबालक प्रसाद ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. पीड़ित ने 06 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध रंगदारी माँगने का आरोप लगाया था.

बता दे दिनाक 10.06.2022 की रात्रि में लगभग 7-8 की संख्या में हथियार से लैस नक्सली अपराधकर्मियों द्वारा +2 स्कूल, महावरा, गोविन्दपुर के निर्माण कार्य स्थल पर जाकर सुपरवाईजर सहित साईट पर कार्य कर रहे सभी कर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी वहीं सुपरवाईजर के पास रखा 55000 रूपया अपराधियों द्वारा लूट लिया गया.
अपराधकर्मियों द्वारा गोकुल वासुदेव कंस्ट्रक्शन प्राई०लि० के मालिक से कार्य का 20 प्रतिशत राशि रंगदारी स्वरूप लेबी के रूप में माँग की गई. इस संदर्भ में गोकुल वासुदेव कंस्ट्रक्सन प्राई० लि० के प्रबंधक (वादी) द्वारा गोविन्दपुर थाना में समर्पित लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध रंगदारी माँगे जाने के आरोप में गोविन्दपुर थाना कांड संख्या-196/22, दिनांक-11.06.2022, धारा-386/34 अंकित किया गया है.
घटना के बाद एसपी गौरव मंगला ने विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया. अनुसंधान दल द्वारा तकनीकि एवं अन्य माध्यमो की सहायता से गोविन्दपुर थानान्तर्गत महेशपुर (बकसोती) ग्राम में राजबल्लभ कुमार, पिता-कुलदीप यादव के घर पर छापामारी की गई.छापामारी के कम में 1. राजबल्लभ के पास से 01 रायफल एवं 15 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. राजबल्लभ के घर से अन्य दो व्यक्ति 2. मुकेश कुमार यादव उम्र 24 वर्ष, पिता-बालमुकुन्द यादव, सा० थम्हान, थाना- चरकापत्थर, जिला-जमुई के पास से 01 रायफल एवं 15 जिंदा कारतूस एवं 3. विपीन कुमार उम्र 20 वर्ष, पिता बहादुर पासवान, सा०-ईटाबाँध, थाना-चन्द्रदीप, जिला-जमुई के पास से 1 देशी कट्टा एवं 20 जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
उक्त तीनों व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उन तीनों व्यक्तियों के द्वारा गोविन्दपुर में की गई रंगदारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

गिरफ्तार राजबल्लभ यादव की निशानदेही पर महेशपुर (बकसोती) ग्राम से 4. रंजीत कुमार, पिता-दुलार यादव, सा०-महेशपुर (वकसोती), थाना-गोविन्दपुर को 01 रायफल एवं 15 जिंदा कारतूस के साथ, 5. धर्मेन्द्र कुमार, पिता महेन्द्र प्रसाद, सा०-गलवाती टोला नयाचक थाना सतगामा, जिला-कोडरमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़ नहर कि सफाई मजदूरों की जगह जेसीबी से कराये जाने के खिलाफ 17 जून को डीएम के समक्ष इनौस करेगा प्रर्दशन
Next: Prayagraj News :प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.