Bihar News :अष्टयाम यज्ञ यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

अष्टयाम यज्ञ कलश यात्रा
Share News

संवाददाता- राजेंद्र कुमार वैशाली

बिदुपुर प्रखंड के खानपुर पकड़ी गांव में काली मंदिर स्थान 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 501 कन्या एवं महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

अष्टयाम यज्ञ कलश यात्रा

कलश शोभायात्रा खानपुर पकड़ी गांव के काली मंदिर से निकलकर चेचर घाट स्थित गंगा नदी पहुंची। यहां आचार्य अजय कुमार झा ने विधि-विधान से कलश में जल भराया। उसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंच कर कलश को स्थापित किया।

तत्पश्चात, आचार्य द्वारा पूजा-अर्चना वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि संध्या में आरती की जाएगी और गुरूवार को पूजन हवन के बाद अष्टयाम का समापन होगा। समापन के बाद विसर्जन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

कलश शोभायात्रा में पंचायत समिति सदस्य संजीव सिंह , ब्रजेश सिंह,कमलेश सिंह, सुजीत सिंह, (उर्फ चुन्नू सिंह) रोहित सिंह ,उमेश सिंह ,राजकपूर सिंह एवं समस्त ग्रामवासी शामिल थे।

Trending News