Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों के 37 बिंदुओं एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 7 June 2022
IMG-20220607-WA0004
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए

IMG 20220607 WA0004जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध धन के सापेक्ष निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएनडीएस, यूपीसीडको, यूपीपीसीएल, सेतु निगम, जल निगम, राजकीय निर्माण निगम, पीडब्लूडी से सम्बंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने हिदायत देते हुए कहा है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया है। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई नहर प्रखण्ड को रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर नहरों में टेल तक पानी पहुंचाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। विद्युत विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विभागों पर बिजली के बिल बकाया की धनराशि के भुगतान किए जाने हेतु सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि में किसानों के डेटा सुधार का कार्य शीघ्रता से कराये जाने एवं खरीफ फसल बीमा के सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के दिनों में बीमारियां ज्यादा फैलती है, इसलिए निराश्रित गो आश्रय स्थलों में निराश्रित गोवंशों के टीकाकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होंने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में अनिवार्य रूप से खडंजा लगाये जाने का भी निर्देश दिया है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को माॅडल गोशाला का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने एवं इस माह में कम से कम 11 माॅडल गौशालाओं का निर्माण अनिवार्य रूप से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलो में संरक्षित गोवंशों की ईयर टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष बचे हुए सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक स्कूलों में कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शेष बचे हुए कार्यों को प्राथमिकता पर कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने पाइप पेयजल योजनाओं, खाद्यय सुरक्षा, सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी ढंग से लक्ष्य के सापेक्ष कराये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों के 37 बिंदुओं एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्नइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj news :2025 महाकुंभ को भी दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत प्रमुख सचिव नगर विकास ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की
Next: Bihar news-अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.