Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :लखनऊ में आयोजित ग्राउण्ड बे्रकिंग समारोह-3 का कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

जनवाद टाइम्स 4 June 2022
Prayagraj News :लखनऊ में आयोजित ग्राउण्ड बे्रकिंग समारोह-3 का कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में निवेश परियोजनाओं के ग्राउण्ड बे्रकिंग समारोह-3 के आयोजन का कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में रू0 3.00 करोड से कम निवेश करने वाले 05 उद्यमियों/इकाई को ओ0डी0ओ0पी0 गिफ्ट से सम्मानित किये गये।

IMG 20220604 WA0005 जनपद में बृहद उद्योग के क्षेत्र में निवेश करने वाले 05 निवेशकों/इकाई मे0 के0जे0 एस0 सिमेंन्ट इण्डिया लि0 द्वारा 400 करोड़, मे0 इको प्लस सिमेंट इण्डस्ट्रीज द्वारा 280 करोड़, मे0 सिरडी साई इलेक्ट्रिीकल प्रा0लि0 द्वारा 200 करोड़, मे0 महाकौशल एग्रीकाप इण्डिया प्रा0लि0 द्वारा 165 करोड़ तथा मे0 मंगलौर मिनरल्स प्रा0लि0 द्वारा 50 करोड़ को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद के औद्योगिक संगठनों के 6 पदाधिकारियों को उद्योगों के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

Prayagraj News :लखनऊ में आयोजित ग्राउण्ड बे्रकिंग समारोह-3 का कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने उपस्थित उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जनपद में रू0 1400 करोड़ का निवेश किया गया, जिससे औद्योगिक वातावरण को बनाने में मदद मिलेगी। जनपद में युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। साथ ही उद्यमियों में स्वावलम्बन की भावना भी उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल द्वारा उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है, जिससे जनपद में औद्योगिक माहौल बना है। साथ ही औद्योगिक संगठनों द्वारा भी उद्यमियों की सहायता की जा रही है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।

IMG 20220604 WA0003
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुरू प्रसाद मौर्या, मा0 विधायक फाफामऊ एवं मा0 विधान परिषद सदस्य, श्री सुरेन्द्र चैधरी ने उपस्थित उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार उद्योगों के प्रति सजग है तथा किसी भी उद्यमी को अब विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते उसका सारा काम सिंगल विंडो सिस्टम के निवेश मित्र पोर्टल पर हो जाता है। सरकार उद्यमियों के हित के लिये प्रतिबद्व है जिसका जीता जागता उदाहरण आज ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह-3 का सफल आयोजन है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग अजय कुमार चैरसिया द्वारा मुख्य अतिथिगण तथा जिलाधिकारी महोदय को मोमेन्टो प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में डाॅ0 विभा मिश्रा, श्री विनय टण्डन, श्री जी0एस0 दरबारी, श्री अनिल अग्रवाल, श्री राजीव नैय्यर, श्री आशीष केसरवानी, श्री अरविन्द राय एवं श्री के0के0 पारोलिया इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी ने वृद्ध व परिजनो पर किया जानलेवा हमला 
Next: Bihar news-पातेपुर प्रखंड क्षेत्र सेे श्री राम जानकी मठ पातेपुर बाजार से 5 जून को अयोध्या के लिए निकलेगी भव्य स्वाभिमान यात्रा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.