अम्बेडकर नगर न्यूज शवदाह स्थल बदहाली का बहा रहा आंसू भाजपा नगर अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर
अंबेडकर नगर जलालपुर तहसील अंतर्गत उसमापुर स्थित बालाघाट अंत्येष्टि स्थल की बदहाली को लेकर एसडीएम को उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया।भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में भाजपा नगर टीम द्वारा शवदाह स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ।शवदाह स्थल के लिए सीमांकन व जन सुविधाओ से लैस कराए जाने के लिए एसडीएम मोहनलाल गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में सीमांकन के समय आसपास के लोगों को होने वाली आपत्ति की तरफ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी बैठने के छायादार स्थान समेत जन सुविधाओं को मुहैया कराने की मांग की गई है।
सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य , तहसीलदार आलोक रंजन सिंह की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपते समय कृष्णगोपाल,देवेश ,रामबृक्ष, हरिश्चंद्र राजभर आदि लोग उपस्थित रहे । भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि बालाघाट जलालपुर का प्रमुख एवम प्राचीन शवदाह स्थल है,जहाँ पर जनसुविधाओं की बहाली के संबंध में प्रशासन से शीघ्र एवम जल्द कार्यवाही की मांग की गई है।

You may have missed