Bihar news फिजूलखर्ची और दहेज-दानव पर हमला जैसा है सामुहिक विवाह का आयोजन:गरिमा

Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बरवत सेना के समीप हरदिया देवी स्थान परिसर में बुधवार की रात जन सहयोग से सामुहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जहां चार वर कन्याओं के द्वारा सैकड़ों महिला-पुरुषों की उपस्थिति में एक दूसरे को अपने जीवनसाथी के रूप स्वीकार किया। चारों दम्पतियों ने एक ही मंडप में अपने सात फेरों का रस्म वैदिक रीति रिवाज से पूरा किया। नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया इस मौके पर मौजूद रहीं।आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार जताने के साथ उन्होंने तीनों नवदम्पतियों को आशीर्वाद देने का कार्य किया। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ऐसे सामुहिक विवाह समारोहों के आयोजन फिजूलखर्ची और दहेज रूपी दानव पर सामाजिक हमला जैसे हैं। शहर से गांवों तक में ऐसे सामुहिक विवाहों के आयोजन का स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्य आयोजनकर्ताओं एवं सामूहिक विवाह सेवा समिति हरदिया का आयोजक नागरिकगण के प्रति आभार जताया।

You may have missed