Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: महिला ने मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति को शिकायत पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार

जनवाद टाइम्स 23 May 2022
Agra News: महिला ने मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति को शिकायत पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो युवकों पर अपने साथ मारपीट कर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत के बाद कार्यवाही न होने पर मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद आरोपी महिला व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिसे लेकर महिला व उसका परिवार भयभीत है।

 

Agra News: महिला ने मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति को शिकायत पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि बीते 8 मई की रात 8 बजे आरोपी अभिषेक व गौरव पुत्रगढ़ रमेश बाबू ने उसके घर में घुस कर जबरन छेड़छाड़ की विरोध करने पर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया उसके चीखने चिल्लाने पर मकान की दूसरी मंजिल से उसकी देवरानी उसे बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी छेड़छाड़ कर मारपीट की। दुष्कर्म के बाद आरोपी शिकायत न करने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित महिलाओं ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी तथा अगले दिन थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। महिलाओं का आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। कार्यवाही न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। आरोपी अभिषेक ने पीड़िता के देवर के फोन पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी देते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जिस पर पीड़ित भयभीत हो गए। थाना पुलिस के कार्यवाही न किए जाने से पीड़िता ने मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग सहित उच्च अधिकारियों से ऑनलाइन शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपियों के खुलेआम घूमने और धमकियां देने से पीड़ित परिवार दहशत में है उन्हें अपने साथ अनहोनी का डर सता रहा है।
वहीं इस संबंध में एस ओ खेड़ा राठौर का कहना है कि दोनों पक्षो में प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है जिसके संबंध में महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। महिलाओं द्वारा जो छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप लगाया गया है उसका प्रार्थना पत्र में कोई जिक्र नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

Post navigation

Previous: Agra News: नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Next: Agra News: यमुना नदी में डूबने से तीन युवकों हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.