संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
पश्चिम चम्पारण के बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत नौतन थाना को मंगलवार के सुबह गुप्त सूचना मिली की शराब तस्कर अपने शराब की खेप लेकर थाना क्षेत्र से आने वाले हैं। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया ।
त्वरित छापेमारी के दरम्यान नौतन पुलिस ने एक शराब तस्करी में संलिप्त एक कारोबारी सोनू कुमार उम्र 20 वर्ष पिता मोहन भगत ग्राम मथुरापुर वार्ड नंबर 12, थाना पिपराकोठी जिला पूर्वी चम्पारण मोतिहारी को 8PM 180 मिलि 364 पीस और राॅयल स्टैग 750 मिलि 24 पीस कुल 83 लिटर 520 मिलि शराब बरामद किया गया। साथ ही दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। जिसको लेकर नौतन थाना में प्राथमिकी 272/22 दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
छापेमारी टीम में नौतन थानाध्यक्ष अनि खालिद अख्तर, अनि सतेन्द्र नारायण सिंह, परिक्ष्मान अनि बबलू यादव व अमरजीत्त भारद्वाज के साथ नौतन थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।
वहीं जिले के नगर थाना क्षेत्र के लाल बाजार चौक के पास पान दुकानदार मिट्ठू कुमार के पान दुकान से 8PM 180 मिलि 22 पीस के साथ नगर थाना के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पान दुकानदार मिट्ठू कुमार जगदीशपुर थाना के जमुनिया गांव के स्व बेनी भगत का बेटा है जो कि बेतिया की ह्रदयस्थली लाल बाजार चौक पर पान दुकान के साथ शराब बिक्री का कार्य भी प्रशासन के आंखों में धूल झोंक कर करता आ रहा था। हालांकि उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दियारा गया है।