Bihar news मेरे अगले कार्यकाल में युवाओं को उपलब्ध कराएं जाएंगे खेल के बेहतर सुविधा व संसाधन: गरिमा

Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र के झिलिया स्थित भूखंड पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर आपने मौका दिया तो मेरे अगले कार्यकाल में पूरे नगर निगम क्षेत्र के युवाओं को खेल कूद के बेहतर सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यवधान और अनर्गल विरोध के बावजूद मैंने अपने चार साल के कार्यकाल को सबके लिए यादगार बनाया है। उसी आधार पर एक और मौका मांगने के लिये घर घर जा रही हूं। इस मौके पर पूर्व नगर पार्षद सूर्यकांत मिश्र ने नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति का स्वागत व अभिनन्दन किया। मौके पर सौरभ कुमार ने भी गरिमा देवी सिकारिया का स्वागत किया।

Trending News