Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा के फाउंड्री नगर क्षेत्र में आकार लेगी उत्तर प्रदेश की उद्योग आधारित पहली बहुद्देशीय-बहुमंजिली ग्रीन बिल्डिंग

जनवाद टाइम्स 5 May 2022
आगरा के फाउंड्री नगर क्षेत्र में आकार लेगी उत्तर प्रदेश की उद्योग आधारित पहली बहुद्देशीय-बहुमंजिली ग्रीन बिल्डिंग
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग के प्रयास लाए रंग, डीपीआर के बाद लखनऊ में मिली आगरा और कानपुर सहित दो प्रोजेक्ट के निर्माण को मंजूरी ।

सवा सौ करोड़ के प्रस्तावित आगरा प्रोजेक्ट में भूतल सहित चार तलों पर बनेंगी 240 व्यावसायिक यूनिट, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार।

आगरा के फाउंड्री नगर क्षेत्र में आकार लेगी उत्तर प्रदेश की उद्योग आधारित पहली बहुद्देशीय-बहुमंजिली ग्रीन बिल्डिंग

आगरा के औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: राकेश गर्ग

आगरा। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के बैनर तले ताजनगरी के फाउंड्री नगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की पहली बहुद्देशीय-बहुमंजिली उद्योग आधारित ग्रीन बिल्डिंग जल्दी ही आकार लेगी।
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष एवं ताजनगरी के प्रमुख उद्यमी व समाजसेवी राकेश गर्ग विगत दो वर्षों से इस प्रोजेक्ट के लिए प्रयास कर रहे थे। यह प्रोजेक्ट अभी तक भूमि, टीटीजैड, विभिन्न विभागीय कार्यवाहियों एवं डीपीआर की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद इस मुकाम तक पहुंचा है। गुरुवार को लोक भवन, लखनऊ में नवनीत सहगल की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में इस प्रोजेक्ट के निर्माण की आखिरकार स्वीकृति मिल गई। साथ ही, उद्योग नगर कानपुर में 6700 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बहुमंजिला फैक्ट्री कॉन्प्लेक्स के निर्माण को भी स्वीकृत किया गया।

आगरा के फाउंड्री नगर क्षेत्र में आकार लेगी उत्तर प्रदेश की उद्योग आधारित पहली बहुद्देशीय-बहुमंजिली ग्रीन बिल्डिंग

बैठक में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंध निदेशक राम यज्ञ दत्त शर्मा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रभात झा, अपर निदेशक कोषागार अजय जौहरी और पब्लिक सेक्टर इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर राजीव कुमार श्रीवास्तव भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

डेढ़ साल में खर्च होंगे सवा सौ करोड़

राकेश गर्ग ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से आगरा के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगरा के इस मल्टीस्टोरी फैक्ट्री कॉन्प्लेक्स में भूतल सहित चार तलों पर कुल 240 यूनिट बनाई जाएंगी। निर्माण में लगभग डेढ़ साल का वक्त लगेगा। लगभग सवा सौ करोड़ का अनुमानित खर्च इस प्रोजेक्ट के निर्माण में आएगा। इससे सैकड़ों उद्यमी लाभान्वित होंगे, वहीं हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

शीघ्र शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

राकेश गर्ग के अनुसार यूनिट लगाने के इच्छुक उद्यमियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहाँ पर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा टीटीजैड के मापदंड पूरे करने वाले प्रदूषण रहित उद्योग लगाए जा सकेंगे। इनमें गारमेंट इंडस्ट्री को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये हैं प्रोजेक्ट की विशेषताएँ

यह प्रोजेक्ट हाथरस रोड पर फाउंड्री नगर में बनाया जाएगा। यह क्षेत्र यूपी स्टेट इन्डस्ट्रीअल डेवेलोपेमेंट अथॉरिटी के इंडस्ट्रियल एरिया का हिस्सा है। रामबाग क्रॉसिंग से हाथरस रोड पर एक किलोमीटर, यमुना एक्सप्रेसवे से 10 किलोमीटर और यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन से यह प्रोजेक्ट लगभग 3 किलोमीटर दूर है। इसका मुख्य प्रवेश नेशनल हाईवे से रहेगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट स्थल पर दोनों तरफ 18 मीटर चौड़ी रोड है। यहाँ 24 घंटे यातायात के साधनों की निर्बाध आवाजाही उपलब्ध है।

प्रोजेक्ट का लैंड एरिया 21,500 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया प्रति फ्लोर एक लाख वर्ग फुट है। सामग्री, वाहनों और यात्रियों को ऊपर नीचे आने जाने के लिए 9 लिफ्ट की सुविधा के साथ सार्वजनिक सुविधाओं के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग ब्लॉक भी बनाया जाएगा। उद्योग संबंधी आपूर्ति के लिए भूतल पर सपोर्ट फैसिलिटी एरिया बनाया जाएगा। विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, सिक्योरिटी के साथ हरियाली युक्त केंपस बनाए जाएगा। वर्कर्स के लिए कैंटीन फैसिलिटी रहेगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ जीरो डिस्चार्ज केंपस बनाया जाएगा। साथ ही इस कैंपस में बिजली का एक अलग से सबस्टेशन भी रहेगा।

लखनऊ के लोक भवन में गुरुवार को उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम की बैठक में भाग लेते आगरा से लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग। साथ हैं अध्यक्ष नवनीत सहगल, प्रबंध निदेशक राम यज्ञ दत्त शर्मा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रभात झा एवं अन्य।

Post navigation

Previous: Bihar news इंडो-नेपाल के वरीय अधिकारियों की समन्वय बैठक नेपाल के नवलपरासी में सम्पन्न
Next: Bihar news-ग्राम कचहरी मे न्याय व्यवस्था लचर हालत मे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.