Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news इंडो-नेपाल के वरीय अधिकारियों की समन्वय बैठक नेपाल के नवलपरासी में सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 5 May 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नेपाल में राष्ट्रव्यापी स्थानीय स्तर का चुनाव 13 मई 2022 को निर्धारित है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव अवधि के दौरान प्रभावी कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए 4 मई 2022 को नेपाल के नवलपरासी वेस्ट में संयुक्त समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।

इस समन्वय बैठक में नवलपरासी (ईस्ट) के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर, सुमन घिमरे, नेपाल पुलिस एसपी, प्रज्वल महाराजन, एनआइडी डिस्ट्रिक्ट चीफ, सुशांत बरल, एपीएफ डीएसपी, वीरभद्र नाथ, नवलपरासी (वेस्ट) के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर, श्रवण कुमार पोखरल, नेपाल पुलिस एसपी, ऋषिराम कंडेल, एपीएफ एसपी, रूप कुमार क्षेत्री, एनआइडी डिस्ट्रिक्ट चीफ, टीका प्रसाद पोखरल, चितवन के सहायक असिसटेंट चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर, चिरंजीवी शर्मा सहित पश्चिम चम्पारण, बेतिया के जिलाधिकारी, कुंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

समन्वय बैठक में जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा भारतीय क्षेत्र पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही नेपाल के वरीय अधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि नेपाल में राष्ट्रव्यापी स्थानीय स्तर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए नेपाल के संबंधित जिलों को जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण हरसंभव सहायता करेगा।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात कुल-18 एसएसबी चेकपोस्ट सहित सहोदरा थाना, मैनाटांड़ थाना, मानपुर थाना, इनरवा थाना, सिकटा थाना, कंगली थाना तथा भंगहा थाना पूरी तरह अलर्ट है। अवैध शस्त्र, अस्त्र एवं तस्करों, अपराधकर्मियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा निरंतर चेकिंग करायी जा रही है। भारत-नेपाल क्षेत्र के पदाधिकारियों का दूरभाष संख्या प्राप्त कर सूचना का आदान-प्रदान किया जाता है तथा दोनों ओर के सीमावर्ती थानों के पदाधिकारी आपसी सम्पर्क में हैं तथा एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। पुलिस अधीक्षक, बेतिया के स्तर पर भी आपसी सहयोग लगातार बनाये रखने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है।

भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल सीमा की ओर जाने वाले वाहनों एवं नेपाल सीमा की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में आने वाले वाहनों की सघन जांच सभी सीमाई थानों पर बैरियर लगाकर की जाती है तथा जांचोपरांत सही पाये जाने पर आवागमन में किसी भी व्यक्ति को कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होता है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज तेन्दुआई कला में प्रवेश लेने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था छात्राओं की हुई परीक्षा सम्पन्न
Next: आगरा के फाउंड्री नगर क्षेत्र में आकार लेगी उत्तर प्रदेश की उद्योग आधारित पहली बहुद्देशीय-बहुमंजिली ग्रीन बिल्डिंग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.