Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ न्यूज :सभी ग्राम पंचायतों में “अमृत महोत्सव उद्यान” बनेगा

जनवाद टाइम्स 5 May 2022
Share News
       

रिपोर्ट रवींद्र नाथ गुप्ता

 

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिले की प्रत्येक ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत द्वारा “अमृत महोत्सव उद्यान” की स्थापना हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत माह जुलाई में जनपद में 2077618 पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य है। जिसके तहत वन विभाग द्वारा 659358 तथा जनपद स्तरीय अन्य सभी विभागों द्वारा 1418260 पौधों का रोपण कराया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी 694 ग्राम पंचायतों में अमृत महोत्सव उद्यान स्थापना हेतु पौधारोपण होगा। उन्होंने पौधारोपण किए जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
तत्पश्चात जिला गंगा समिति की बैठक में जनपद के सभी 44 गंगा ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ साथ गंगा आरती कराए जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत वाराणसी में “अमृत सरोवर” के रूप में 75 जलाशयों का निर्माण अथवा कायाकल्प किया जायेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी को नए जलाशयों के लिए स्थान एवं कायाकल्प करने हेतु जलाशयों का चिन्हाकन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: आंधी तूफान में टूटे विद्युत खंभे आपूर्ति हुई ठप
Next: Prayagraj News “15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक-युवतियां 20 मई तक करें आवेदन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.