प्रयागराज न्यूज़ :भारत सरकार द्वारा संचालित डी0 डी0 आर0 एस0 योजनान्तर्गत गैर सरकारी स्वैच्छिक संस्थान संचालित कार्यक्रमों का अनुदान प्रस्ताव 31 अगस्त तक मांगे गए हैं

प्रयागराज न्यूज़ :भारत सरकार द्वारा संचालित डी0 डी0 आर0 एस0 योजनान्तर्गत गैर सरकारी स्वैच्छिक संस्थान संचालित कार्यक्रमों का अनुदान प्रस्ताव 31 अगस्त तक मांगे गए हैं
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री नन्द किशोर याज्ञिक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पंजीकृत गैर सरकारी स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में संचालित कार्यक्रमों हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित दीन दयाल दिव्यांग पुनर्वास (डी0डी0आर0एस0) योजनान्तर्गत अनुदान प्रस्ताव 31 अगस्त, 2022 तक माॅगे गये हैं।

IMG 20220425 WA0071
जनपद में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत निःशक्तजन अधिनियम, 2016 के अधीन पंजीकृत गैर सरकारी स्वैच्छिक संस्थाओं को अवगत कराना है कि संचालित कार्यक्रमों का भारत सरकार द्वारा संचालित डी0डी0आर0एस0 योजनान्तर्गत अनुदान प्रस्ताव ई-अनुदान पोर्टल पर आॅनलाइन पूर्ण कर हार्ड कापी दो प्रतियों में दिनांक 20 अगस्त, 2022 तक विकास भवन के कक्ष संख्या-13 स्थित मेरे कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

प्रयागराज न्यूज़ :भारत सरकार द्वारा संचालित डी0 डी0 आर0 एस0 योजनान्तर्गत गैर सरकारी स्वैच्छिक संस्थान संचालित कार्यक्रमों का अनुदान प्रस्ताव 31 अगस्त तक मांगे गए हैंआवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत दिषा-निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के ई-अनुदान पोर्टल से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।

IMG 20220425 WA0065

You may have missed