Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज : प्रदेश सरकार की निःशुल्क राशन वितरण योजना गरीबों के लिए वरदान

जनवाद टाइम्स 22 April 2022
प्रयागराज न्यूज : प्रदेश सरकार की निःशुल्क राशन वितरण योजना गरीबों के लिए वरदान
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने व कैबिनेट गठन के तत्काल बाद कैबिनेट की बैठक कर 3 माह के लिए प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को निःशुल्क राशन वितरण की सीमा बढ़ाते हुए 30 जून, 2022 तक कर दिया है। मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय बेहद मानवीय है, क्योंकि कोरोना के कारण अभी भी गरीबों की स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।

प्रयागराज न्यूज : प्रदेश सरकार की निःशुल्क राशन वितरण योजना गरीबों के लिए वरदान

सरकार की यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है। प्रदेश के 15 करोड़ पात्र लोगों को डबल राशन का उपहार दिया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थ कार्ड धारकों को प्रति यूनिट प्रतिमाह 05 किलोग्राम गेहूं तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा सभी पात्र गृहस्थ कार्ड धारकों को मुफ्त 05 किलोग्राम गेहूं/चावल प्रति यूनिट प्रतिमाह तथा अन्त्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त 35 किलो गेहूं/चावल के साथ 01 किलोग्राम चीनी भी प्रतिमाह दी जा रही है, साथ ही सभी कार्ड धारकों को मुफ्त 01 किलोग्राम दाल, 01 ली0 खाद्य तेल एवं 01 किलोग्राम नमक का वितरण किया जा रहा है।

प्रयागराज न्यूज : प्रदेश सरकार की निःशुल्क राशन वितरण योजना गरीबों के लिए वरदान
प्रदेश सरकार के एन0एफ0एस0ए0 के नियमित निःशुल्क खाद्यान्न के अतिरिक्त भारत सरकार के निर्देशानुपालन में समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत प्रति व्यक्ति 05 किग्रा0 खाद्यान्न (03 किग्रा0 गेहू व 02 किग्रा0 चावल) का भी प्रति माह निःशुल्क वितरण माह मार्च, 2022 तक कराया गया था। मई, 2021 से फरवरी, 2022 तक 47.91 लाख मी0टन गेहूं तथा 22.56 लाख मी0टन चावल, इस प्रकार कुल 70.47 लाख मी0टन खाद्यान्न का वितरण किया गया। मार्च 2022 में खाद्यान्न वितरित हुआ है। प्रदेश सरकार अप्रैल, 2022 में तीन चरणों में निःशुल्क राशन वितरण करा रही है। पहले चरण में 02 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, दूसरे चरण में 12 से 20 अप्रैल तक एवं तीसरे चरण में 22 अप्रैल से राशन वितरण किया जा रहा है।
आत्मनिर्भर भारत योजना के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना के अन्तर्गत प्रवासी/अवरूद्ध मजदूरों को अस्थायी राशन कार्ड संख्या जेनरेट करते हुए, माह मई, 2020 से अगस्त, 2020 तक प्रति यूनिट 05 किग्रा0 की दर से 11888.657 मी0टन निःशुल्क खाद्यान्न व प्रति कार्ड 01 किग्रा0 की दर से 1060.497 मी0टन निःशुल्क चना का वितरण कराया गया है। दिव्यांगजन को राशनकार्ड उपलब्ध कराये जाने के लिए दिव्यांगजन को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आच्छादित किये जाने हेतु समय≤ पर विशेष अभियान चलाया जाता है, जिसके अन्तर्गत 18,50,363 दिव्यांगजन को एन0एफ0एस0ए0 के अन्तर्गत आच्छादित किया गया है। जब कोरोना वायरस के फैलने से पूरा देश लॉकडाउन हो गया। विश्वव्यापी यह महामारी ऐसे समय फैली की आम व्यक्ति इसके लिए तैयार नहीं था। लोगों का जीवन सामान्य गति से चल रहा था। हमारे देश में बड़ी संख्या में गरीब, कमजोर, मजदूर लोग व विभिन्न स्वउद्यम छोटे-छोटे दुकान, व्यवसाय, रिक्सा चालक, आटो चालक आदि मजदूरी करके दैनिक आमदनी से अपनी आजीविका चलाते हैं। कोविड-19 के कारण आमजन सुरक्षित रहे और यह वायरस अन्य लोगांे में फैलने न पाये, इसी को दृष्टिगत रखते हुए मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा था, कि ’’हमें जान भी चाहिए और जहॉन भी चाहिए’’। प्रधानमंत्री जी को यह जानकारी थी कि देश में बड़ी जनसंख्या दैनिक आमदनी पर निर्भर है, इसलिए उन्होंने पूरे देश के गरीबों, कमजोरों, श्रमिकों, दैनिक मजदूरों आदि के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत देश की जनता में खाद्यान्न वितरित कराने की व्यवस्था की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लॉकडाउन से लेकर अभी तक लगातार गरीबों, श्रमिकों, दैनिक आमदनी से आजीविका चलाने वाले, गरीबों को खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए प्रदेश के सभी जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी का ध्येय है कि पूरे प्रदेश में कोई व्यक्ति भूखा न रहे, सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। जिन परिवारों के राशन कार्ड हैं या जिनके पास नहीं है, ऐसे सभी पात्रों को खाद्यान्न वितरित किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि प्रदेश के किसी कोने से ऐसी कोई समस्या नहीं आई कि किसी गरीब, असहाय, श्रमिक जरूरतमंद को खाद्यान्न न मिला हो। लॉकडाउन के समय से लेकर आज तक सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न दिया जा रहा है। हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के श्रमिकोंध्कामगारों को भी राष्ट्रीय राशन पोर्टविलिटी के तहत खाद्यान्न का वितरण किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा असहाय, वृद्धजन, दिव्यांगजनों, निःशक्तजनों तथा हॉटस्पाट एरिया जहां पूर्ण लॉकडाउन था और आज भी वे उचित दर की दुकान तक नहीं जा सकते, उन क्षेत्र के ऐसे 7890 परिवारों को लगातार राशन की होम डिलीवरी की जा रही है।
लॉक डाउन के दौरान बहुत से ऐसे परिवार, श्रमिक, गरीब और निःसहाय लोग थे, जिनके पास खाद्यान्न तो था किन्तु किसी कारणवश भोजन बना नहीं पाते थे। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों में कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की जिसके माध्यम से गांवों नगरों में खाना बनाकर परिवारों, श्रमिकों को बना-बनाया भोजन आपूर्ति किया गया। प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रमिकोंध्कामगारों को प्रवास के लिए विभिन्न क्वारंटीन सेन्टर एवं ट्रांजिट कैम्प बनाये गये हैं, जहां वह निवासित थे, ऐसे लोगांे को विशेष सतर्कता बरतते हुए अनुमन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उसी सेन्टर में की गई। ताकि लाभार्थियों के सुगमतापूर्वक इस योजना का लाभ प्राप्त हो जाय और उन्हें उचित दर की दुकानों पर न जाना पड़े। प्रदेश सरकार की सुदृढ़ सुव्यवस्थित राशन वितरण प्रणाली के कारण ही प्रदेश के गांवों, कस्बों, नगरों में हर जरूरतमंद को खाद्यान्न लगातार मिल रहा है। उ0प्र0 के श्रमिकध्कामगार जो देश के अन्य प्रदेशों से आये हैं, उन्हंे प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा मुहैया करा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा हर पात्रों को दिये जा रहे राशन की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। प्रदेश के गाँवों के अंतिम व्यक्ति तक को राशन मिलने से मुख्यमंत्री योगी जी प्रदेश के गरीबों के मसीहा बन चुके हैं।
01 मार्च 2022 को जनपद प्रयागराज में अन्त्योदय योजना के 88108 कार्ड यूनिट 266366 एवं पात्रगृहस्थी 973651 कार्ड यूनिट 4131585 कुल 1061759 कार्ड एवं कुल यूनिट 4397951 प्रचलित है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नियमित वितरण के अन्तर्गत प्रथम चरण में प्रचलित अन्त्योदय कार्ड पर प्रति माह/प्रतिकार्ड 35 किग्रा0 खाद्यान्न (20 किग्रा0 गेंहू एवं 15 किग्रा चावल) तथा 01 किग्रा0 चीनी एवं 01 किग्रा0 चना, 01 किग्रा0 नमक एवं 01 ली0 खाद्य तेल वितरित कराया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नियमित वितरण के अन्तर्गत प्रथम चरण में प्रचलित पात्रगृहस्थी कार्ड पर प्रति माह प्रति कार्ड पर 01 किग्रा0 चना, 01 किग्रा0 नमक एवं 01 ली0 खाद्य तेल तथा प्रति यूनिट 05 किग्रा0 खाद्यान्न (03 किग्रा0 गेंहू एवं 02 किग्रा0 चावल) वितरित कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 05 किग्रा0 खाद्यान्न (03 किग्रा0 गेंहू एवं 02 किग्रा0 चावल) प्रति व्यक्ति प्रति माह वितरित कराया जा रहा है। माह मार्च 2022 में दिनांक 06.03.2022 से 31.03.2022 तक नियमित खाद्यान्न का वितरण निशुल्क कराया गया है। माह अप्रैल 2022 में 02.04.2022 से 10.04.2022 तक प्रथम चरण में माह मार्च 2022 के पी0एम0जी0के0ए0वाई के खाद्यान्न का वितरण निशुल्क कराया गया है। 12.04.2022 से 20.04.2022 तक द्वितीय चरण में नियमित खाद्यान्न का निशुल्क वितरण कराया जा रहा है। तृतीय चरण में पी0एम0जी0के0ए0वाई0 खाद्यान्न एवं अन्त्योदय कार्ड धारकों को चीनी वितरण किया जाना है।

 

प्रयागराज न्यूज : प्रदेश सरकार की निःशुल्क राशन वितरण योजना गरीबों के लिए वरदान।
जनपद प्रयागराज में माह दिसम्बर 2021 से मार्च 2022 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण में नियमित वितरण के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2021 में कुल 223945.67 कु0 खाद्यान्न वितरित किया गया, जो कि 93.34 प्रतिशत था। इसी प्रकार माह जनवरी 2022 में कुल 226660.36 कु0 (93.12) प्रतिशत, माह फरवरी 2022 में कुल 227540.62 कु0 (93.75) प्रतिशत एवं मार्च 2022 में कुल 219877.73 कु0 (91.06) प्रतिशत खाद्यान्न वितरित किया गया। पी0एम0जी0के0ए0वाई0 खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2021 में कुल 203640.78 कु0 खाद्यान्न वितरित किया गया, जो कि 88.59 प्रतिशत था। इसी प्रकार माह जनवरी 2022 में कुल 207130.06 कु0 (91.24) प्रतिशत, माह फरवरी 2022 में कुल 208351.48 कु0 (91.96) एवं मार्च 2022 में कुल 207317.63 कु0 (91.66) प्रतिशत खाद्यान्न वितरित किया गया।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़ :जिलाधिकारी ने कोहणार घाट गो-आश्रय केन्द्र में ‘‘गो-धाम उत्सव’’ मनाया
Next: प्रयागराज न्यूज़ :”चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह’’ के अन्तर्गत सिविल लाइन्स बस स्टैण्ड में हेल्थ कैम्प का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.