Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: बदल गया बैंकों का समय लेकिन नहीं बदला कर्मचारियों का रवैया

जनवाद टाइम्स 18 April 2022
IMG_20220418_093129
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए नियमों के मुताबिक सोमवार से सभी बैंक, फॉरेक्स व सिक्योरिटी मार्केट के खुलने का समय सुबह 9 बजे से कर दिया गया लेकिन कर्मचारियों के रवैए में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

IMG 20220418 WA0034

सुबह  9:55 तक कैनरा बैंक में नहीं पहुंचे कर्मचारी

पहले दिन बैंको में कर्मचारी रोजाना की भांति 10 बजे ही पहुंचे जिससे कामकाज प्रभावित रहा और उपभोक्ता बैंकों के गेट पर कर्मचारियों के आने का इंतजार टकटकी लगाए करते दिखे। बता दें कि सरकार भ्रष्टाचार,कर चोरी,जेबकटी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लेनदेन के लिए नकदी के बजाय डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा जोर दे रही है जिसे लेकर अब उपभोक्ता भी जागरूक होते नजर आ रहे हैं।

IMG 20220418 093413

कैनरा बैंक के कर्मचारियों के आने का इंतजार करता उपभोक्ता

ग्रामीण क्षेत्र में भी उपभोक्ता डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन बैकों के कर्मचारियों की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को बैंकिंग सेवाओं का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, आर्यावर्त बैंक में कर्मचारियों का उपभोक्ताओं के साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार व मनमानी पूर्ण रवैया के चलते आए दिन उपभोक्ताओं को बैंकिंग सेवाओं के इस्तेमाल में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

IMG 20220418 WA0035

 

कैनरा बैंक में खाली पड़े काउंटर इंतजार करते उपभोक्ता

बैंकों के खुलने का समय तो निश्चित रहता है लेकिन कर्मचारियों के काम करने का समय निश्चित नहीं रहता। उपभोक्ताओं को सहूलियत और आर्थिक क्षेत्र को प्रगति देने के उद्देश्य से रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के खुलने का समय सुबह एक घंटे बढ़ा दिया गया है जिसके मुताबिक अब बैंक सुबह 10 बजे के बजाय सुबह 9 बजे से उपभोक्ताओं को सेवाएं देंगे लेकिन पहले दिन ही कस्बे की बैंक शाखाओं में बैंक कर्मचारियों के द्वारा रिजर्व बैंक के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए देखी गई। बात भारतीय स्टेट बैंक की हो या केनरा बैंक की दोनों ही शाखाओं में कर्मचारी सुबह सुबह 10 बजे ही पहुंचे जबकि उपभोक्ता सुबह 9 बजे ही बैंकों के बाहर बैंक खुलने का इंतजार करते दिखे। उपभोक्ता बैंक कर्मियों की मनमानी से खासे नाराज दिखे।

Agra News: बदल गया बैंकों का समय लेकिन नहीं बदला कर्मचारियों का रवैया

स्टेट बैंक शाखा खुलने का इंतजार करते उपभोक्ता

बैंक के बाहर खड़े लोगों का कहना था कि इन शाखाओं में बैंक कर्मचारियों की मनमानी आम बात है। वह न तो उपभोक्ताओं से सीधे मुंह बात करते हैं और न ही समय से शाखा में काम करते हैं। बड़ा सवाल यह है कि आरबीआई के आदेशों की धज्जियां उड़ाने वाले भारतीय स्टेट बैंक व केनरा बैंक की शाखा में सुबह लेट पहुंचे कर्मचारियों पर जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही कर पाएंगे।

Post navigation

Previous: Agra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय से नही मिल रहीं ओपीडी सेवाएं
Next: Agra News: झगड़ा करने वालों पर पुलिस ने की कार्यवाही

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.