Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

माननीय रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री का खजुराहो दौरा

जनवाद टाइम्स 16 April 2022
खजुराहो का दौरा कर उत्तर मध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधकों सहित प्रमुख अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों सहित की वार्ता । खजुराहो सहित उत्तर मध्य रेलवे के आधारभूत संरचना विकास और पुनर्विकास योजनाओं के बारे में की चर्चा।
Share News
       

संवादाता प्रताप सिंह आजाद

खजुराहो का दौरा कर उत्तर मध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधकों सहित प्रमुख अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों सहित की वार्ता ।

खजुराहो सहित उत्तर मध्य रेलवे के आधारभूत संरचना विकास और पुनर्विकास योजनाओं के बारे में की चर्चा।

खजुराहो का दौरा कर उत्तर मध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधकों सहित प्रमुख अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों सहित की वार्ता ।  खजुराहो सहित उत्तर मध्य रेलवे के आधारभूत संरचना विकास और पुनर्विकास योजनाओं के बारे में की चर्चा।

भारतीय रेल धार्मिक और पर्यटन महत्व वाले स्टेशनों पर यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में बुंदेलखंड क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर रेल उपयोगकर्ता की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

आज दिनांक 15.04.2022 को माननीय रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव अपने दो दिवसीय दौरे पर हवाई मार्ग से शाम खजुराहो पहुंचे। खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचने के बाद माननीय मंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार के होटल झंकार में जनप्रतिनिधियों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र सहित खजुराहो के पुनर्विकास व झांसी मंडल की विकास योजनाओं पर चर्चा की।

माननीय रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री का खजुराहो दौरा

समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी माननीय मंत्री मध्य प्रदेश सरकार श्री ओ पी सलेचा, माननीय विधायकगण श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, श्री प्रहलाद लोधी एवं श्री राजेश प्रजापति , भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मलखान सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती ललिता यादव, पूर्व विधायक श्री अरविंद पटेरिया, पूर्व मेयर श्रीमती अर्चना सिंह समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र विकास संबंधी सुझाव दिए। जिनमें प्रमुख रूप से क्षेत्र के यात्री सुविधाओं, रोड अंडर ब्रिज /रोड ओवर ब्रिज, नए माल़ गोदाम, नई रेलगाड़ियों के साथ नए माल लदान परिचालन क्षेत्र के विकास के साथ नई रेल लाइनों के सर्वे संबंधित मुद्दों को उठाया गया। माननीय रेल मंत्री ने कहा कि मोदी जी की सरकार जनता की सरकार है और जनता से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के लिए अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के संपर्क में लगातार रहना चाहिए।

माननीय रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री का खजुराहो दौरा

इसके आलावा उन्होंने वन स्टेशन वन प्रोडक्ट पर भी चर्चा की। माननीय मंत्री जी ने श्री प्रमोद कुमार महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे और पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार गुप्ता के साथ क्षेत्र के रेल विकास के विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा की । इस दौरान श्री आशुतोष मंडल रेल प्रबंधक /झांसी मंडल सहित जिला प्रशासन से छतरपुर के कलेक्टर और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मौजूद मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए रेलवे के मध्य प्रदेश क्षेत्र के विकास व यात्री सुविधाओं के विषय पर चर्चा की।
बैठक में माननीय मंत्री  ने कहा कि दयित्वों का निर्वहन करते समय जिन तीन बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, वो हैं “राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथ”, “अंत्योदय” और “सामाजिक समरसता”। बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र में रेल के विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, विद्युतीकरण सहित प्रमुख आधारभूत संरचना कार्यों पर चर्चा की गई।

माननीय मंत्री दिनांक 16.04.22 को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ, उसके पश्चात पद्म श्री डॉ ए.के. जाडिया, वाइस चांसलर/महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय श्री टी.आर.थापक के साथ मुलाकात के अलावा प्रेस को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अन्य संगठनों से भी क्षेत्र के विकास पर चर्चा करेंगे। तत्पश्चात लगभग 15.30 बजे खजुराहो रेलवे स्टेशन से विंडो ट्रेलिंग (रेलवे यान की पिछली खिड़की) निरीक्षण करते हुए ललितपुर, झांसी, आगरा कैंट से दिल्ली की ओर प्रस्थान करेंगे।

 

Post navigation

Previous: Agra News: आपस मे झगड़ा करने वाले पांच लोगों का पुलिस ने शांति भंग में किया चालान
Next: Bihar news-राजापाक प्रखंड के फरीदपुर हाट चौक पर संत बाबा वीर चोहरमल जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.