Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: एसटीएफ एवं बाह पुलिस ने एक करोड़ के गांजे के साथ तीन को किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2022
Agra News: एसटीएफ एवं बाह पुलिस ने एक करोड़ के गांजे के साथ तीन को किया गिरफ्तार
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: एसटीएफ लखनऊ एवं बाह पुलिस की संयुक्त टीम ने एक करोड़ से अधिक कीमत के अवैध गांजा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपी उड़ीसा से ट्रक में कपास की बोरियों के बीच में गांजे को छिपाकर उत्तर प्रदेश के रास्ते राजस्थान में तस्करी के लिए ले जा रहे थे।बाह पुलिस को पहली बार अवैध नशा कारोबारियों पर इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है।

IMG 20220408 WA0058

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर मुखबिर द्वारा लखनऊ एसटीएफ एवं कोतवाली पुलिस को उड़ीसा से बाह के रास्ते ट्रक में एक करोड़ से अधिक की कीमत के अवैध गांजे की खेप राजस्थान ले जाने की सूचना मिली थी। जिस पर एस टी एफ ने बाह क्षेत्र में पहुँच कर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर अमल करते हुए जरार चौकी पर वाहनों की चेकिंग शरू कर दी।चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या आर जे 05 जी ए 6671 चौकी से होकर गुजरा जिस पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक ट्रक को रोकने के बजाय तेज गति से भगा कर ले जाने लगा। जिस पर चेकिंग कर रही संयुक्त टीम को ट्रक चालक पर शक हुआ और एसटीएफ व पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शरू कर दिया और फरेरा के पास ट्रक को ओवरटेक कर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए चालक परिचालक व एक अन्य से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे उड़ीसा से ट्रक में कपास लोड करके राजस्थान ले जा रहे हैं लेकिन चेकिंग टीम ने ट्रक को भगाकर ले जाने का कारण पूछा तो तीनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके जिस पर एसटीएफ और पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने ट्रक की छानबीन करना शरू कर दिया छानबीन में पता चला कि ट्रक में कपास की बोरियों के बीच करीब 40 बोरियों में अवैध गांजा है।

Agra News: एसटीएफ एवं बाह पुलिस ने एक करोड़ के गांजे के साथ तीन को किया गिरफ्तार

पुलिस ट्रक को लेकर जरार चौकी पहुंची जहां संयुक्त टीम ने पुलिसकर्मियों को लगाकर ट्रक से कपास की बोरियों में से करीब बारह कुंतल अवैध गांजा बरामद किया।वहीं पुलिस ने ट्रक के चालक दिलीप कुमार पुत्र दशरथ निवासी इलाहाबाद परिचालक विष्णु दत्त पुत्र ओमप्रकाश निवासी फतेहपुर व एक अन्य गोलू पुत्र राकेश को मौके से गिरफ्तार किया है जबकि दो अभियुक्त भागने में सफल रहे । पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे उड़ीसा से बाह के रास्ते अवैध गांजे की खेप राजस्थान के डींग ले कर जा रहे थे। पुलिस व एसटीएफ की इतनी बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र की जनता ने पुलिस एवं एसटीएफ की प्रशंसा की है।

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में थानेदार ने पत्रकारों को सामूहिक रूप से नंगा कर थाना परिसर में निकला जुलूस
Next: Agra News: बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.