Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा में चेकिंग करने पहुंचे चार फर्जी मजिस्ट्रेट हुए गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 4 April 2022
Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा में चेकिंग करने पहुंचे चार फर्जी मजिस्ट्रेट हुए गिरफ्तार
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

 

आगरा : बलिया में पेपर लीक कांड के बाद सोमवार को जनपद आगरा के इरादतनगर के कुर्राचितपुर स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बड़ा फर्जीवाड़ा होने से बच गया। परीक्षा केंद्र पर जांच को आया फर्जी उड़नदस्ता अपने मंसूबों में कामयाब होता उससे पहले ही उनकी पोल खुल गयी।पुलिस ने फर्जी उड़नदस्ते के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20220404 WA0072
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह की पाली में कस्बा के श्री माता वैष्णो देवी इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का विज्ञान विषय का पेपर चल रहा था तभी केंद्र पर फर्जी उड़नदस्ता ने दस्तक दी। केंद्र व्यवस्थापक को उड़नदस्ते में शामिल सदस्यों की गतिविधियों पर शक हुआ जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक और थाना इरादत नगर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उड़नदस्ते के सदस्यों से सख्ती से पूछताछ की जिससे उनकी पोल खुल गई। इरादत नगर पुलिस ने चारों फर्जी उड़नदस्ता सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। केंद्र व्यवस्थापक घनश्याम दीक्षित ने बताया कि सुबह की पाली में दसवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी तभी 8:45 बजे बोलेरो गाड़ी में चार लोग केंद्र पर आए। गाड़ी पर भारत सरकार जिला मजिस्ट्रेट एनसीआरबी लिखा था। इन चारों में से तीन ने काले कोट पहन रखे थे और एक युवक ने सफेद शर्ट और काला पेंट पहन रखा था। चारों ने नेम प्लेट भी लगा रखी थी। परीक्षा केंद्र में घुसते ही उन्होंने स्ट्रांग रूम खोलने के लिए कहा इस बात पर उन्होंने उनसे निरीक्षण अधिकार पहचान पत्र मांगा लेकिन वह प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए इस बात को लेकर केंद्र व्यवस्थापक ने डी आई ओ एस मनोज कुमार को जानकारी दी। डी आई ओ एस उस समय उसी क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे।सूचना मिलते ही कुछ देर बाद डी आई ओ एस विद्यालय में पहुंच गए। उन्होंने नकली मजिस्ट्रेट से प्रमाण पत्र मांगा तो नकली मजिस्ट्रेट प्रमाण पत्र दिखाने में असमर्थ रहे लेकिन इन चारों के पास से आधार कार्ड बरामद किए गए।फर्जी उड़नदस्ता जिस नई बोलेरो गाड़ी से घूम रहा था उस पर नंबर प्लेट भी नहीं है नंबर प्लेट पर काले रंग से पेंट हो रहा था। इस पर कल्याण महिंद्रा आगरा का स्टीकर लगा हुआ है यह देखकर परीक्षा केंद्र के स्टाफ में खलबली मच गई।

Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा में चेकिंग करने पहुंचे चार फर्जी मजिस्ट्रेट हुए गिरफ्तार

डी आई ओ एस मनोज कुमार ने बताया कि फर्जी उड़नदस्ता जिसमें चार लोग शामिल थे यह बोलेरो गाड़ी से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे इनको पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश बोर्ड को भेज दी गई है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक की सूझबूझ से बड़ा फर्जीवाड़ा होने से बच गया।फर्जी उड़नदस्ता में पकड़े गए लोग रघुवीर सिंह तोमर पुत्र बहादुर सिंह निवासी ठेरई थाना शमशाबाद, अशोक कुमार पुत्र मोहन सिंह कुकावर थाना सैया, मुकेश पुत्र पूरन सिंह निवासी झोपड़ी नगला छारीय थाना सैयां,देवेन्द्र कुमार पुत्र बालकिशन कुशवाह खुर्द थाना ताजगंज के रहने वाले है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :निरक्षर, अन्धे या अशक्त मतदाता मत अभिलिखित करने हेतु सहायक/साथी के लिए अपना आवेदन पत्र 05 अप्रैल तक करायें जमा
Next: Agra News: आग लगने से तीन बीघा गेहूूं की फसल हुई खाक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0009
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद
  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.