Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शुरू किया गया स्कूल चलो अभियान

जनवाद टाइम्स 4 April 2022
Agra News: परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शुरू किया गया स्कूल चलो अभियान
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा स्थित बीआरसी पर सोमवार को कस्बे के चेयरमैन सुनील बाबू गुप्ता के द्वारा स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया इसमें स्कूलों से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए गए।

IMG 20220403 WA0038

जानकारी के अनुसार सोमवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी सहित विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रदेश में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि अप्रैल माह में कार्य दिवस में प्रतिदिन विद्यालयों की छुट्टी के बाद संबंधित गांव में भ्रमण कर शिक्षा से वंचित बच्चों और कोरोना में ड्रॉप आउट हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालयों में नामांकन कराएंगे साथ ही अभिभावकों को बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकार बच्चों को शिक्षित करने के लिए जूते मौजे किताबें और मध्यान भोजन सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराती है

IMG 20220404 WA0037

इसलिए अभिभावकों का भी यह कर्तव्य है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में सहयोग देते हुए बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए सहयोग करें जिससे बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों पर नौकरी प्राप्त कर देश की प्रगति में सहायक बन सके। कार्यक्रम में बाह ब्लॉक के अधिकांश विद्यालयो में ताले पड़े होने के सवाल पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि ताले पड़े होने और अनुपस्थिति रहने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं की जांच करायी जाएगी।

 

Agra News: परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शुरू किया गया स्कूल चलो अभियान

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन बाह सुनील बाबू एडवोकेट, खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश सिंह, जिला मंत्री भाजपा मानवेंद्र सिंह राठौर, प्रबंधक गुरुकुल पब्लिक स्कूल टाइगर बाबा, सदस्य जिला पंचायत सहवीर सिंह धोबी सहित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: माँ बेटी दोहरा हत्याकांड: दोहराया गया क्राइम सीन नतीजा सिफर
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज  पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम व धर्मपत्नी संगीता देवी ने सपा पार्टी से दिया त्यागपत्र

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.