Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: माँ बेटी दोहरा हत्याकांड: दोहराया गया क्राइम सीन नतीजा सिफर

जनवाद टाइम्स 4 April 2022
Agra News: माँ बेटी दोहरा हत्याकांड: दोहराया गया क्राइम सीन नतीजा सिफर
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

 

बाह: कस्बा के गली कल्याण सागर में बीते 9 मार्च को जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया की पत्नी कुसुमा देवी ( 60) व बेटी सविता गुप्ता (40) की 5 अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी थी।

IMG 20220404 WA0039

फाइल फोटो कुसुमा देवी

पुलिस द्वारा घटना के खुलासे के लिए 6 टीमें लगाई गई हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
रविवार को थाना पुलिस द्वारा कारोबारी के यहां क्राइम सीन को दोहराते हुए साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई इस दौरान बदमाशों के घर में घुसने से लेकर लूटपाट और हत्या करने तक के सीन को दोहराते हुए चश्मदीद धेवते अनुज से पूछताछ की गई चश्मदीद ने वारदात के बारे में घटना वाले दिन जो बताया उसे ही क्राइम सीन के दोहराए जाने पर बताया ।

Agra News: माँ बेटी दोहरा हत्याकांड: दोहराया गया क्राइम सीन नतीजा सिफर

फाइल फोटो सविता गुप्ता

बता दें की कस्बा में दोहरे मां बेटी हत्याकांड और लूट की वारदात को 26 दिन बीत चुके हैं और छह टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। पीड़ित कारोबारी से तीन दिन में घटना के खुलासा करने की कहने वाली पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है जिसे लेकर पीड़ित परिवार गुस्से में है। वही हत्याकांड के बाद जूता कारोबारी की गली में खौफ और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग गली में थोड़ी सी भी आहट होने पर डर जाते हैं। वहीं पुलिस की माने तो अब तक करीब 60 संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है फिलहाल बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन पुलिस बदमाशों और घटना का खुलासा करने के लिए पूरी शिद्दत से जुटी हुई है जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Post navigation

Previous: Agra News: झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण शादी की बात पर मुकरा
Next: Agra News: परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शुरू किया गया स्कूल चलो अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.