Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण शादी की बात पर मुकरा

जनवाद टाइम्स 4 April 2022
Agra News: झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण शादी की बात पर मुकरा
Share News
       

 

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

गर्भवती होने पर धोखे से कराया गर्भपात

बाह: पति से विवाद के बाद मायके में रह रही एक युवती का दूसरे समुदाय के युवक के साथ संपर्क हो गया । युवक ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसाकर उसका पति से तलाक कराकर उससे शादी करने का झांसा दिया।युवती उसके जाल में फंस गयी।आरोपी ने कई वर्षों तक उसका शोषण किया यहां तक कि जब वह गर्भवती हो गयी तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।युवती के शादी का दबाब डालने पर उसने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए और शादी से मुकर गया। युवती ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

IMG 20220404 WA0041
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक गावँ की युवती का आरोप है कि उसका विवाह बारह वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन पति से विवाद के बाद वह 2014 में मायके में आकर रहने लगी तभी गावँ के ही दूसरे समुदाय के युवक आसिफ पुत्र मुख्तयार खां उसके संपर्क में आया उसने उसका पति से तलाक कराने और उससे शादी कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया वह उसकी बातों में आ गयी।आरोपी युवक उसका शारीरिक व मानसिक आर्थिक शोषण करता रहा।2021 में उसने पति से तलाक करा दिया इस दौरान वह गर्भवती हो गयी। 2021 में जब वह गर्भवती हो गई तो उसने उससे शादी करने के लिए दबाव डाला जिससे वह टालमटोल करने लगा। उसने धोखे से उसका गर्भपात भी करा दिया और उसने कहा कि वह केवल मौज मस्ती के लिए संबंध बनाता है उसने अन्य युवतियों से भी शारिरिक संबंध होने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया। आरोपी ने अन्य युवकों के साथ उसके अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिए ।युवती ने थाना बाह में आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र देकर उसका शारीरिक,मानसिक शोषण करने व गहने व तीन लाख रुपये भी ऐंठने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने व जान माल की रक्षा की मांग की है।

Agra News: झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण शादी की बात पर मुकरा

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376,313,506,406 व सूचना प्रौद्योगिकी धारा 67 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज लालती स्मारक कौशल बाल विकास सेवा संस्थान के माध्यम से लोगों को मिलेगा रोजगार – प्रीति यूपी हेड
Next: Agra News: माँ बेटी दोहरा हत्याकांड: दोहराया गया क्राइम सीन नतीजा सिफर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.