Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news माले विधायकों का मार्शल आउट के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन

जनवाद टाइम्स 3 April 2022
Bihar news माले विधायकों का मार्शल आउट के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा-माले विधायक दल ने जब बिहार विधानसभा में राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था, माॅब लिंचिंग, भाजपा-आरएसएस द्वारा सांप्रदायिक उन्माद भड़काने, दलितों-अतिपिछड़ों पर बर्बर सामंती हमले, अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणा प्रचार आदि विषय पर विधानसभा के अंदर कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन भाजपाई विधानसभा अध्यक्ष ने उलटे विधायकों को अपमानित किया. विधायकों को जबरदस्ती उठाकर बाहर भेजवा दियाइस मार्शल आउट के खिलाफ भाकपा माले ने आज बेतिया समाहरणालय गेट पर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया! भाजपा-आरएसएस के एजेंडे पर काम करना बंद करो, भाजपा व आरएसएस केे नफरत भरे अभियान को मुहंतोड़ जबाब दो, लोकतंत्र का हत्यारा भाजपाई विधानसभा अध्यक्ष मुर्दाबाद,
जनहित के सवाल पर लाया गया कार्यस्थगन प्रस्ताव मंजूर क्यों नहीं नीतीश सरकार जबाब दो,
मार्शल आउट क्यों नीतीश सरकार जवाब दो आदि नारा लगाया अंत में सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता रविन्द्र कुमार रवि ने कहा कि एक बार फिर बिहार विधानसभा के अंदर लोकतंत्र शर्मसार हुआ है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष को राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था के सवाल पर गंभीरता दिखलानी चाहिए थी लेकिन उन्होंने तानाशाही का रवैया अपनाया. उनका इस तरह का आचरण बारबार देखा जा रहा है. वे भाजपा-आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रहे हैं.

IMG 20220403 WA0021
जो यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है.
इंकलाबी नौजवान सभा इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि विगत दस दिनों में राज्य में हत्या की कई घटनाएं हुई हैं. खुद मुख्यमंत्री पर हमला हुआ. दानापुर में जदयू नेता दीपक मेहता की हत्या कर दी गई. पटना सिटी में एक व्यापारी की हत्या हुई. 1857 के नायक बाबू कुंवर सिंह के प्रपौत्र की दिनदहाड़े भोजपुर में हत्या कर दी गई. लूट की घटनाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है. सबसे हालिया प्रकरण में मधेपुरा में रेप की कोशिश का विरोध कर रही एक दलित महिला को खाप पंचायत के आदेश पर लाठियों से पीटा गया व सरेआम निर्वस्त्र किया गया. विगत 20 मार्च को रोहतास जिला के सूरजपुरा प्रखंड के अगरेरपुर गांव में छोटी सी घटना में सामंती अपराधियों ने राजदेव पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी और कई लोगों को घायल कर दिया. बल्थर थाना में पुलिस कस्टडी में अनिरुद्ध यादव की निर्ममता से हत्या कर दिया गया, इसके पहले नालंदा, बेगूसराय आदि तमाम जिलों में दलित-गरीबों की हत्यायें हुई हैं.
इनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि क्रिमनलाइजेशन, करप्शन व कम्युनलिज्म पर नीतीश सरकार जीरो टाॅलरेंस का दावा करती थी, लेकिन आज पूरा बिहार पुलिस-अपराधियों के चंगुल में है. फासीवादी भाजपा व आरएसएस केे नफरत भरे अभियान से इस तरह की घटनाओं को और बल मिला है.

Bihar news माले विधायकों का मार्शल आउट के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन
भाकपा माले नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि अभी हाल में भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाला बयान दिया. हर पर्व-त्योहार को कलंकित करने व उसे हिंसा की आग में झोक देने का प्रयास हो रहा है और मुख्यमंत्री बैठकर तमाशा देख रहे हैं. इसे बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी. माले नेता धर्म कुशवाहा, रामएकबाल यादव, भरत ठाकुर, प्रकाश माझी, अफाक हुसैन, अजय माझी आदि नेताओं ने कहा कि हमारी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रखेंगे.

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज खुसी के समय अचानक बिखरा आंसूओं का सैलाब
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज दो बाइकों की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर एक युवक की मौत दो घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.