Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news विशेष सर्वेक्षण कार्यों के लिए बंदोबस्त विभाग के द्वारा कार्यशाला का आयोजन

जनवाद टाइम्स 2 April 2022
Bihar news विशेष सर्वेक्षण कार्यों के लिए बंदोबस्त विभाग के द्वारा कार्यशाला का आयोजन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बिहार राज्य में विशेष सर्वेक्षण कार्य का शुरूआत किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत सर्वेक्षण के पश्चात पूर्वजों के नाम की जमीन वंशजों के नाम पर किए जाने को लेकर सर्वेक्षण होना शुरू है।

IMG 20220402 WA0035पश्चिम चम्पारण जिला में भी विशेष सर्वेक्षण का कार्य शुरू है जिसको लेकर अमीनों को प्रशिक्षण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन बेतिया नगर निगम के सभागार में आयोजित किया गया। जहाँ बेतिया के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के साथ मुंगेर जिला के बंदोबस्त पदाधिकारी अतुल कुमार वर्मा के साथ दोनों जिलों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें। कार्यशाला का आयोजन अमीनों को आने वाले समस्याओं का परस्पर आदान प्रदान, अनुभव और आगे की रुप रेखा तय करना विशेष रूप से शामिल रहा। वहीं उपस्थित अमीनों ने अपने जिज्ञासापूर्ण सवालों को साझा किया। जिसमें मुंगेर से आए विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पल्लवी सिंह एवं प्रणीत गौरव, बेतिया जिला के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं सहायक कानूनगो मनोरंजन कुमार सिंह के द्वारा सभी प्रश्नों का बेहतर जवाब देकर उनका मार्ग प्रशस्त किया।

 

Bihar news विशेष सर्वेक्षण कार्यों के लिए बंदोबस्त विभाग के द्वारा कार्यशाला का आयोजन

बंदोबस्त पदाधिकारी, बेतिया सुरेश चौधरी ने बताया कि बेतिया सदर अंचल छोड़कर शेष 17 अंचलों में बिहार विशेष सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में 4 अंचल नौतन, मझौलिया, लौरिया एवं चनपटिया के 290 राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसमें तेरीज लेखन, ग्राम सीमा सत्यापन, त्रि – सीमाना सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। 290 राजस्व ग्राम के विरूद्ध 235 राजस्व ग्राम का किस्तवार कार्य पूर्ण हो चुका है। खानापूरी कार्य 38 राजस्व ग्रामों का पूर्ण हो गया है जबकि 41 राजस्व ग्राम का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 02 राजस्व ग्राम का प्रपत्र 20 प्रकाशित हो चुका है। द्वितीय चरण में 13 अंचल के 1178 राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया है जो अभी प्रारंभिक स्तर पर है। अभी तक 235 राजस्व ग्रामों का तेरीज लेखन एवं प्रपत्र 01 में सभी राजस्व ग्रामों का उद्घोषणा हो चुका है।

कार्यशाला में बेतिया व मुंगेर जिला के बंदोबस्त कार्यालय के अधिकारियों के साथ जिले के सभी अमीनों की उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षण केन्द्र के साथ-साथ चल रहे निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण
Next: Bihar news- विपीन चौधरी के परिवार को चिकित्सा सहयोग के 18100रूपये दिया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.