अम्बेडकर नगर न्यूज लापता लेखपाल राम सजीवन वर्मा का अभी तक नहीं लग पाया कोई सुराग परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

IMG-20220329-WA0043
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर जिले के आलापुर तहसील में लेखपालों एवं एसडीएम के मध्य कई महीने से छिड़ी रार एवं तकरार उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। लेखपाल जहां एसडीएम की कार्यप्रणाली से खफा हैं वहीं एसडीएम द्वारा शासन की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्यवन नहीं करने के कारण उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि एवं अन्य कार्यवाही करने का सिलसिला जारी है।

 

IMG 20220329 WA0043

फाइल फोटो राम सजीवन

एसडीएम मोहनलाल गुप्ता की ओर से लगभग 3 माह पूर्व लेखपाल राम सजीवन वर्मा राम सिधार व एक अन्य लेखपाल के विरुद्ध जहांगीरगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। लेकिन उस मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई थी। इधर सप्ताह भर से लेखपाल फिर आंदोलन की रणनीति बना रहे थे जिसके लिए आलापुर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष को बाकायदा एक पत्र भी दिया था। तेजी से बदलते घटनाक्रम में कल सोमवार को लेखपाल राम सजीवन वर्मा की पत्नी मिथिलेश वर्मा एवं उसकी मां ने तहसील मुख्यालय में पहुंचकर सनसनी फैला दी लेखपाल राम सजीवन कहीं लापता हो गए हैं। लेखपाल की पत्नी एवं परिजनों तथा लेखपालों द्वारा सोमवार को तहसील में हंगामा किए जाने के बाद लेखपाल की पत्नी मिथिलेश वर्मा ने एसडीएम पर तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी। तहसील में हंगामे की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी आलापुर के अलावा जहांगीरगंज एवं आलापुर थाने की फोर्स भी तहसील में पहुंच गई जिसके बाद लेखपाल राम सजीवन वर्मा की पत्नी ने जहांगीरगंज पुलिस को एसडीएम व एक अन्य कर्मी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दिया। बाद में उसने देर शाम क्षेत्राधिकारी आलापुर से भी मुलाकात कर उन्हें भी प्रार्थना पत्र सौंपा तथा कार्यवाही की मांग किया। क्षेत्राधिकारी आलापुर द्वारा जहांगीरगंज थानाध्यक्ष को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं पंजीकृत हो पाया ।

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूज लापता लेखपाल राम सजीवन वर्मा का अभी तक नहीं लग पाया कोई सुराग परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

 

विडंबना है कि अभी तक लापता लेखपाल राम सजीवन वर्मा का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामला जन चर्चा का विषय बना हुआ है।

You may have missed