Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news गुणात्मक शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार की सुलभता से बढ़ेगा बिहार: गरिमा

जनवाद टाइम्स 22 March 2022
Bihar news गुणात्मक शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार की सुलभता से बढ़ेगा बिहार: गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने आज के ‘बिहार दिवस’ पर बेतिया नगर निगम क्षेत्र सहित बिहार के सभी भाई बहनों के लिए शुभकामना और संकल्प जारी किया है। श्रीमती सिकारिया ने अपने संदेश में कहा है कि हम सब एक एक बिहारी के लिए आज गौरवांवित होने का दिन है। अपने बिहार को तो भले ही एक भूखंड विशेष के रूप में अब से 109 साल पूर्व चिन्हित किया गया था। लेकिन अपने बिहार की गौरवशाली यात्रा महज इतनी ही पुरानी नहीं है।भगवान तीर्थंकर महावीर और गौतम बुद्ध कालीन उपलब्धियों से परिपूर्ण इसका अतीत हजारों वर्षों से बेहद समृद्ध होता गया है। हम सबके बिहार ने देश-दुनिया को शताब्दियों से रास्ता दिखाया है और प्रगति के कई मोर्चे पर अब भी दिखा रहा है।

 

 

Bihar news गुणात्मक शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार की सुलभता से बढ़ेगा बिहार: गरिमा

 

श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आज भी हमें अपनी उन्नत सोच के साथ उत्तम से सर्वोत्तम बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। वर्तमान के परिवेश में इसके लिये जरूरी है कि वर्तमान के बिहार में शिक्षा व्यवस्था को गुणात्मक बनाया जाय। अपनी युवा पीढी के लिए रोजगार की सुलभता सुनिश्चित की जाय। नये संकल्प के साथ पूरी गुणवत्ता के साथ रोजगारपरक शिक्षा से ही बढ़ते और बदलते बिहार की सार्थकता सम्भव है। हमारी नई शिक्षा नीति में क्षेत्रीय भाषा को महत्व देकर शिक्षा का माध्यम बनाने के साथ रोजगारपरक बनाने की दिशा में ईमानदार पहल करनी होगी। विद्यार्थियों की रूचि के अनुरूप विविध यथा कला, विज्ञान व वाणिज्य के विषयों को पढ़ने की आजादी जैसी व्यवस्था मिल का पत्थर बनने वाली है।

Bihar news गुणात्मक शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार की सुलभता से बढ़ेगा बिहार: गरिमा

इस बार के बिहार दिवस पर इन्हीं विषयों पर बढ़ने का संकल्प ले लें तो कोरोना त्रासदी से उबरते हुए निश्चित ही हम अपने बिहारी गौरव को और परवान चढ़ाने में बहुत कामयाब होंगे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज सुभाष नगर ममफोर्डगंज में विदाई समारोह का आयोजन
Next: Bihar news:-जिला युवा अधिकारी श्रेता सिह के निर्देश पर जल दिवस का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.