Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मशरूम उत्पादन सहित आनंदी/बासमती चावल उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन को लोगों को करें प्रोत्साहित : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 15 March 2022
IMG-20220315-WA0060
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा थरुहट इलाके के विभिन्न गाँवों यथा-हरनाटांड़, मिश्रौली संतपुर सोहरिया सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया गया। इस दौरान मशरूम उत्पादन सहित आनंदी/बासमती चावल उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन करने वाले लोगों से वार्ता की गई एवं उनसे विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

IMG 20220315 WA0061

 

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मशरूम उत्पादन सहित आनंदी/बासमती चावल उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करें ताकि इनलोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके तथा ये लोग आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने निदेश दिया कि संबंधित योजनाओं का आमजन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही ऐसा प्रयास किया जाय कि इच्छुक व्यक्तियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, उन्हें हरसंभव मदद पहुँचायी जाय।

 

 

 

IMG 20220315 WA0062

जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत संतपुर सोहरिया पंचायत के संतपुर ग्राम में महेश काजी, सतेंद्र सिंह, प्रियंका देवी एवं अन्य ग्रामीणों को मधुमक्खी पालन हेतु प्रोत्साहित करते हुए शहद उत्पादन के लिए आवश्यक संसाधन समेत रानी मक्खी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस गांव में समूह में कृषकों द्वारा मधुमक्खी पालन का शुरुआत किया गया है। विभाग से इन कृषकों को मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के मधुमक्खी पालन योजना के तहत अनुदानित दर पर मधुमक्खी के बक्से उपलब्ध करवाया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सरकारी संस्थान से कम से कम 03 दिवसीय प्रशिक्षण का होना अनिवार्य है। इन कृषकों को कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर की सहायता से प्रशिक्षण दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा मधुमक्खी पालन स्थल पर जाकर जायजा लिया गया तथा मधुमक्खी पालकों से इसके विषय में पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उनसे शहद उत्पादन बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया ताकि थरूहट के अन्य उत्पादनों के साथ यहां के शहद को भी देश के अन्य हिस्सों में भी भेजा जा सके।

उन्होंने चावल उत्पादक महिला-पुरूष किसानों से भी बात की और बासमती चावल और आनंदी चावल के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने किसानों से कहा कि बासमती और आनंदी थरूहट की पहचान है, इसलिए इसकी खेती पंरंपरागत तरीकों से करें ताकि पहचान कायम रहे। उन्होंने कहा कि थरूहट के समग्र विकास के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन हमेशा तत्पर और कृतसंकल्पित है और इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। थरूहट के लोगों को जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग दिया जायेगा ताकि उनका विकास हो और उनके विभिन्न उत्पादन को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके।

 

 

Bihar news मशरूम उत्पादन सहित आनंदी/बासमती चावल उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन को लोगों को करें प्रोत्साहित : जिलाधिकारी।

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम, बगहा, दीपक मिश्रा, डीसीएलआर, मो0 इमरान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News: यू. पी. एस. जहाँगीरगंज में वार्षिकोत्सव 2022 का भब्य कार्यक्रम
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज श्री कांशीराम साहब के 88वें जयंती के अवसर परश्रद्धांजलि सभा आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपाआलापुर के नवनिर्वाचित विधायक त्रिभुवन दत्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.