संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत रविवार देर रात मजदूरी कर घर जा रहे बाइक सवार मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार शाम को मृतक का शव गावँ आने पर परिजन आक्रोशित हो गए उन्होंने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

सूचना पर बाह, जैतपुर और चित्राहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस के समझाने के बाद परिजन जाम खोलने के लिए तैयार हुए। परिजनों का आरोप है कि मृतक युवक की हत्या की गई है।

थाना प्रभारी के मुताबिक युवक की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।