Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news टेक्सटाईल मेगा पार्क निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता से संबंधित कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 6 March 2022
Bihar news टेक्सटाईल मेगा पार्क निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता से संबंधित कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि जिले में एक हजार एकड़ क्षेत्र में टेक्सटाईल मेगा पार्क का निर्माण किया जाना है। टेक्सटाईल मेगा पार्क का निर्माण हो जाने के उपरांत पश्चिम चम्पारण जिले में रोजगार सृजन को बल मिलेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही जिले की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

 

 

 

Bihar news टेक्सटाईल मेगा पार्क निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता से संबंधित कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत ही महत्त्वाकांक्षी योजना है। जिले में स्टार्टअप जोन की सफलता के कारण पश्चिम चम्पारण जिले में टेक्सटाईल एण्ड एपरील क्षेत्र में असीम संभावनाओं को देखते हुए पश्चिम चम्पारण जिले में टेक्सटाईल मेगा पार्क के निर्माण हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले के सर्वांगीण विकास में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इससे जिले को प्रोडक्शन हब बनाने का सपना साकार हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में संलग्न अधिकारियों को तत्परतापूर्वक विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करना होगा ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि नहीं होने पाएं। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में टेक्सटाईल मेगा पार्क निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

 

 

Bihar news टेक्सटाईल मेगा पार्क निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता से संबंधित कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

ज्ञातव्य हो कि टेक्स्टाईल मेगा पार्क के लिए पिछले छह-सात माह से 1000 एकड़ भूमि की तलाश के लिए अनवरत प्रयास किया जा रहा है। मेगा टेक्सर्टाइल पार्क निर्माण हेतु एक हजार एकड़ भूमि की तलाश बगहा-1, मधुबनी एवं भितहां अंचल में समेकित रूप से चिन्हित कर ली गई है। जिलाधिकारी द्वारा उपयुक्त भूमि की तलाश हेतु लगातार उक्त क्षेत्रों का भ्रमण किया गया तथा अधिकारियों के साथ कई समीक्षात्मक बैठक भी लगातार की जा रही है।

 

 

Bihar news टेक्सटाईल मेगा पार्क निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता से संबंधित कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी द्वारा टेक्सटाईल मेगा पार्क निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता संबंधित कार्य प्रगति की सराहना की गयी तथा अधिकारियों का हौसलाआफजाई भी किया गया। उन्होंने कहा कि इसी तरह आगे भी अधिकारियों को समन्वित प्रयास करना होगा। टेक्सटाईल मेगा पार्क निर्माण हेतु प्रत्येक बिन्दु पर गंभीरता से विचार-विमर्श करना होगा ताकि मेगा इण्टीग्रेटेड टेक्सटाईल रिजन एण्ड एपरील पार्क स्कीम के तहत जिले में टेक्सटाईल मेगा पार्क का निर्माण सफलतापूर्वक कराया जा सके।

 

 

Bihar news टेक्सटाईल मेगा पार्क निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता से संबंधित कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, डीसीएलआर, बगहा, मो0 इमरान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news:-5मार्च2022को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुआ
Next: संभल न्यूज : फतेहपुर उत्तमा में विकास को लेकर ग्राम प्रधान की लोगों ने की जमकर प्रशंसा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.