मेरठ न्यूज: स्पेक्ट्रोस्कोपी के प्रयोगात्मक परीक्षण पर लाइव कार्यशाला आयोजित।

Meerut News: Live workshop organized on experimental test of spectroscopy.

Meerut News: Live workshop organized on experimental test of spectroscopy.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

देश में छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए कॉलेज में पढ़ाई के साथ अन्य कार्यविधियो पर भी चर्चा व ध्यान दिया जा रहा है। ताकि छात्राएं अपनी पढ़ाई के साथ साथ अपने विषय को लेकर उनसे जुड़ी विभिन्न प्रकार की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी अच्छे से पास कर सके। और अपने विषय के मुख्य बिंदु के बारे में जान सके। इसी विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए।
आज इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज, मेरठ के रसायन विभाग में यू वी और दृश्यमान स्पेक्ट्रोस्कोपी के प्रयोगात्मक परीक्षण पर लाइव कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो सुरेश कुमार, रामजस, दिल्ली विश्वविद्यालय रहे। इन्होंने कार्यशाला का महत्व बताते हुए बताया की प्रैक्टिकल देखने से बच्चो को अच्छी तरह से समझ में आ जाता है। नई शिक्षा नीति भी इस बात पर जोर देती है की विद्यार्थियों को जितना हो सके प्रयोग करके दिखाओ। मुख्य वक्ता डॉ वंदना, एसो प्रो रसायन विभाग, दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय रही। इन्होंने स्पेक्ट्रोस्कोपी के बारे में उसकी पूरी कार्यविधि बताई तथा उन्होंने बताया की कार्बनिक तत्वों की अशुद्धि का पता लगाना, इन्होंने डॉक्टर डाली केन की सहायता से रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइव स्पेक्ट्रोस्कोपी के द्वारा होने वाले प्रयोग करके दिखाए। जैसे पानी और पोटेशियम परमेगनेट विलयन की अवशोषण क्षमता दिखाई। पानी की अशुद्धियों को दूर करके दिखाया। उनके बारे में पूरी जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को अच्छे से समझ में आए। पढ़ाई के साथ साथ प्रयोग भी करके दिखाए जाते हैं। कार्यशाला का संचालन रसायन विभागाध्यक्ष डॉ रेनू अग्रवाल ने किया। कार्यशाला में डॉक्टर सुधा गोयल, दीप्ति सक्सेना, सोनिया गुप्ता, मीना राजपूत, कुमारी आस्था उपस्थित रही।

Trending News